IND vs WI: एसीसी एशिया कप 2025 के फौरन बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए ये सीरीज बेहद अहम होने वाला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज दो अक्टूबर को होने वाला है. जिसके लिए अब टीम इंडिया का जल्द ही ऐलान होने वाला है. भारतीय टीम के सुपरस्टार कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर टीम में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस डेट को फैसला करेगी.
टीम इंडिया का इस दिन होगा ऐलान
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से सीरीज बराबर किया था. अब टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करनी होगी. ऐसा करने पर ही टीम फाइनल की रेस में अपना दावा और मजबूत करेगी. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन 23 या 24 सितंबर को हो सकता है.
हालांकि इससे साफ हो गया है कि अजीत अगरकर की पुरानी टीम ही इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन करेगी. गौतम गंभीर और शुभमन गिल फिलहाल टेस्ट टीम में नए बदलाव करने वाले हैं. जिसकी झलक इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में ही देखने को मिल गई थी. अजीत अगरकर ने हाल के समय में कई बड़े फैसले लिए हैं. अब श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की टेस्ट टीम में वापसी भी उन बड़े फैसलों में से एक साबित हो सकती है.
यहां पर देखें भारत की संभावित टेस्ट टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले से पहले शुभमन गिल ने की खास तैयारी, पाकिस्तानी गेंदबाजों के उड़ाएंगे होश!
पहला टेस्ट- 2 से 6 अक्टूबर- अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम
दूसरा टेस्ट- 10 से 14 अक्टूबर- दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले में पाकिस्तान करेगी मैच विनर खिलाड़ी को बाहर! जाने कैसी नजर आएंगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines