IND vs WI Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ इन दिनों 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने आसानी से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक बेहद खराब रही. जिसको लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज टीम को जमकर लताड़ा है.
वेस्टइंडीज गेंदबाजों पर बरसे गावस्कर
सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार पर कहा कि “जेडन सील्स के अलावा अहमदाबाद में बाकी के 2 गेंदबाज तो ऐसे लग रहे थे जैसे नेट बॉलर हो. आधा दर्जन ओवर होने के बाद भी उन्होंने बाउंसर नहीं डाले. क्या यह वास्तव में वेस्टइंडीज टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण है? माना बाउंसर फेंकना एक बड़ा प्रयास और गेंदबाजों का थकाने वाला है, लेकिन यही बल्लेबाजों को फ्रंटफुट पर जाने से रोकने का हथियार है.”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक और कमाल करेंगे Virat Kohli, टूटेगा संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड
बल्लेबाजों को भी लगाई लताड़
आगे बल्लेबाजों को सुनाते हुए गावस्कर ने कहा “ये वो टीम है जिसमें कभी सेमोर नर्स, रोहन कन्हाई, क्लाइव लॉयड, गार्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स जैसे खिलाड़ी हुआ करते थे, अब ऐसा इस टीम में कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है. टीम में फिलहाल ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं हैं जो इनके आसपास भी हो. बेशक मैं गारफील्ड सोबर्स, विव रिचर्ड्स और ब्रायन लारा को नहीं भूला हूं, क्योंकि वे सदी में एकबार पैदा होने वाले खिलाड़ी हैं.”
टीम इंडिया ने 140 रन से जीता था मैच
पहले मैच को टीम इंडिया ने 140 रनों से जीत लिया था. वेस्टइंडीज ने इस मैच की पहली पारी में 162 रन बनाए थे. जिसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में 448 रन बनाए, इस दौरान केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने शतक लगाए थे. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 146 रनों पर ही ढेर हो गई थी और भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली थी.
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद करुण नायर को इस टीम में मिला मौका, हो गया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines