IND vs WI: टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर में बढ़िया बल्लेबाज की कमी से जूझ रही है। युवराज और सुरेश रैना के जाने के बाद मिडिल ऑर्डर में कोई बल्लेबाज फिट नहीं हुआ है। पिछले दिनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। दोनों पारियों में टीम 300 के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी थी। अब इस मसले पर टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर ने सवाल उठाए हैं।
इन खिलाड़ियों पर भड़के गावस्कर
सुनील गावस्कर लगातार फ्लॉप हो रहे खिलाड़ियों के रवैए से खफा हैं। उनका कहना है कि सचिन तेंदुलकर से लेकर राहुल द्रविड़ तक अपनी कमियों को जानने के लिए मेरे पास आते थे, लेकिन पिछले 5-10 साल से कोई बैटर अपनी कमियों को लेकर मेरे पास नहीं आया।
किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने मुझसे संपर्क नहीं किया
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा कि ‘राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण जब खेलते थे, तब नियमित रूप से मेरे पास आते थे, वे अपनी समस्या को लेकर बात करते थे। साथ ही वे यह भी जानना चाहते थे कि अगर आपने कुछ कमियां देखीं हों, तो उसके बारे भी बताएं, लेकिन पिछले कुछ सालों में किसी भारतीय बैटर ने मुझसे अपनी समस्या को लेकर संपर्क नहीं किया है।
गावस्कर ने सहवाग को भी दी थी सलाह
सुनील गावस्कर ने वीरेंद्र सहवाग से जुड़ा एक वाकया भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार अचानक मैंने वीरेंद्र सहवाग को फोन किया, वह अधिक रन नहीं बना रहे थे। मैंने उनसे कहा कि वीरू आप अपना ऑफ स्टंप गार्ड देखा, तो उसने पूछा, क्यों, सनी भाई? गावस्कर ने सहवाग को समझाते हुए कहा कि आप अच्छे फुटवर्क के लिए नहीं जाने जाते। कभी-कभी जब आप आउट हो रहे होते हैं, तो आपको गेंद का अंदाजा नहीं रहता और आप उससे दूर रह जाते हैं। हो सकता है कि यदि आप ऑफ स्टंप का गार्ड लेते हैं, तो आपको तुरंत पता चल जाएगा कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर है. कोच यहीं पर अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।
वेस्टइंडीज दौरे पर है टीम इंडिया
आपको बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, जहां उसे 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेलना है, पहला मैच डोमिनका में खेला जाएगा। दो टेस्ट के बाद वनडे और फिर टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines