नई दिल्ली: सरफराज खान को टीम इंडिया में जगह न मिलने पर कई सवाल उठ रहे हैं। घरेलू क्रिकेट फर्स्ट क्लास में 79.65 के औसत से रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी इसे लेकर सवाल उठाए हैं। सरफराज के शानदार आंकड़ों के बावजूद उन्हें नजरअंदाज क्यों किया गया, इसके पीछे कई वजह सामने आई हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा- सरफराज को बार-बार नजरअंदाज किए जाने के पीछे का कारण सिर्फ क्रिकेट नहीं है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से उनका चयन नहीं हो रहा है।
फिटनेस की वजह!
टीम में चयन नहीं होने के पीछे एक बड़ा कारण उनकी फिटनेस है, जो इंटरनेशनल लेवल की नहीं है। सरफराज को इस पर काफी मेहनत करनी होगी। इसके साथ ही अधिकारी ने सरफराज के रवैये को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मैदान के अंदर और बाहर उनका आचरण सवालों के घेरे में रहा है। उम्मीद है कि वह कोच नौशाद खान के साथ इन पहलुओं पर काम करेंगे।
चेतन शर्मा मौजूद नहीं थे
दरअसल, सरफराज से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया था। पिछले सीजन में दिल्ली के खिलाफ शतक बनाने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर अंगुली दिखाते हुए एग्रेशन के साथ सेलिब्रेट किया। कहा गया कि उस समय चयन समिति के तत्कालीन प्रमुख चेतन शर्मा स्टेडियम में मौजूद थे। हालांकि अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। सरफराज के एक करीबी ने PTI से कहा कि दिल्ली में रणजी मैच के दौरान सरफराज का जश्न उनके साथियों और कोच अमोल मजूमदार के लिए था। मजूमदार ने उनकी पारी से प्रभावित होकर अपनी टोपी उतारकर उन्हें सलामी भी दी थी। जबकि मैच के दौरान वहां चेतन शर्मा मौजूद नहीं थे। वहां सलिल अंकोला थे।
मुंबई क्रिकेट से जुड़े लोगों ने किया बचाव
हालांकि दूसरी ओर मुंबई क्रिकेट के सूत्रों ने फिटनेस और अनुशासनात्मक मुद्दों के दावों को खारिज कर दिया। मुंबई क्रिकेट से जुड़े लोगों ने बल्लेबाज का बचाव किया। एक ऐसी घटना भी हुई जहां जाहिर तौर पर एमपी के कोच चंद्रकांत पंडित उनके रवैये से खुश नहीं थे, लेकिन सूत्र ने कहा कि पंडित हमेशा उनके प्रति स्नेही रहे हैं। चंदू सर उन्हें बेटे की तरह मानते हैं। उनके पास हमेशा उसके बारे में कहने के लिए अच्छी बातें होती हैं और वह उसे तब से जानते हैं जब वह 14 साल का था। वह सरफराज पर कभी गुस्सा नहीं होंगे। वर्तमान भारतीय टीम का फिटनेस मानदंड 16.5 है और सरफराज ने इसे पास कर लिया है। जहां तक फिटनेस का सवाल है- उन्होंने कभी-कभी दो दिन बल्लेबाजी की और दो दिन फील्डिंग भी की है।
भारत की टेस्ट टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
2 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines