IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने अपनी लाजवाब पारी से सभी को मुरीद बना लिया। कोहली ने मैच में 121 रनों की पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ये उनका 500वां अंतर्राष्टीय मैच था और इसमें शतक जड़कर उन्होंने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उनकी इस पारी के बाद दुनिया भर से कोहली को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसमें गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं।
सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर डाला पोस्ट
विराट कोहली ने भले ही इस पारी के माध्यम से सचिन के कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया हो। लेकिन वे इससे काफी खुश हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में विराट को बधाई देते हुए लिखा, “एक और दिन, विराट कोहली द्वारा एक और शतक। शानदार खेले।” वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने विराट की फोटो पोस्ट करते हुए उस पर दिल वाली इमोजी लगाई।
ये भी पढ़ेंः कोहली-जडेजा की धमाकेदार पारी के बाद वेस्टइंडीज की वापसी
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी बधाई
कोहली को इस यादगार पारी पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी ट्वीटर के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘500वें मैच में शतक जड़ने पर बहुत-बहुत बधाई विराट कोहली, आपका खेल के प्रति समर्पण सचमुच बेजोड़ है।’
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक पारी पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ट्वीट किया, “बधाई हो विराट कोहली 29वें टेस्ट शतक के लिए। 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच पर ऐसी उपलब्धि आना जश्न का बड़ा पल है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।”
युवराज और धवन ने किया रिएक्ट
विराट कोहली को इस माइलस्टोन पर उनके पूर्व साथियों ने भी बधाई दी। युवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अच्छा खेले किंग कोहली! मैजेस्टिक माइलस्टोन मैन विराट कोहली।” वहीं, शिखर धवन ने ट्वीट किया, “विराट कोहली को हार्दिक बधाई।” इसके अलावा भी कई अन्य क्रिकेटर्स का रिएक्शन सामने आया है।
मजबूत स्थिति में भारत
वहीं अगर मैच की बात करें तो इसमें भारत की पहली पारी 438 रनों पर समाप्त हो गई है। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की साझेदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके जवाब में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए हैं। कैरेबियाई टीम फिलहाल 352 रनों से पीछे है और स्टंप्स तक क्रीज पर क्रैग ब्रैथवेट और किर्क मैकेंजी बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
24 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
34 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines