नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में विराट कोहली शतक के करीब जाकर मात खा गए। कोहली ने 182 गेंदों में 5 चौके जड़कर कुल 76 रन बनाए। वह अपने 76वें इंटरनेशनल और टेस्ट में 29वें शतक से चूक गए। उन्हें रहकीम कॉर्नवाल ने शानदार गेंद पर गच्चा देकर पवेलियन रवाना किया।
एलिक अथानाजे ने लपका शानदार कैच
कॉर्नवाल ने 146वें ओवर की दूसरी गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद लेग की ओर टर्न हुई। इसे विराट ने छोड़ना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर लेग स्लिप की ओर उड़ गई। यहां खड़े एलिक अथानाजे ने शानदार डाइव मारकर कैच पकड़ा और विराट कोहली का बड़ा विकेट दिलाकर विंडीज की वापसी करा दी।
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1679905526371749888
कॉर्नवाल की गेंद 9.2° तक घूमी
खास बात यह है कि विराट कोहली ने इस पारी में 182 गेंदों का सामना किया और उनमें से केवल 4 रहकीम कॉर्नवाल की रहीं। चौथी पर ही वे अपना विकेट गंवा बैठे। कॉर्नवाल ने अपनी तेज टर्न और उछाल वाली गेंदों से दंग किया। इस पारी में कॉर्नवाल का औसत टर्न 6.3° रहा, जबकि विराट कोहली को आउट करने के लिए कॉर्नवाल की गेंद 9.2° तक घूम गई। यही वजह है कि विराट कॉर्नवाल के इस मास्टर स्ट्रोक पर मात खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे।
https://twitter.com/btsportcricket/status/1679895700849537031
कोहली इससे पहले 72 रन पर ड्रॉप हुए थे। विकेटकीपर जोशुआ ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ना चाहा, लेकिन उनकी अच्छी कोशिश के बावजूद वे विकेट नहीं ले पाए। बहरहाल, कोहली ने इस मैच में नया मुकाम हासिल किया। टेस्ट में उन्होंने 8500 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 29वीं हाफ सेंचुरी जमाई।
विंडीज ने आजमाए 9 गेंदबाज
कोहली का विकेट 405 रन पर गिरा। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ईशान किशन क्रीज पर जमे हैं और भारत ने 150 ओवर में 5 विकेट खोकर 413 रन बना लिए हैं। भारत ने इस समय तक 263 रन की लीड ले ली है। वहीं विंडीज ने भारत के खिलाफ 9 गेंदबाजों को आजमाया है।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
36 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
36 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines