हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: मुकेश कुमार ने डेब्यू में चटकाया पहला विकेट, 'जमकर बरस गए बादल', देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए वेस्ट इंडीज में डेब्यू करने वाले गोपालगंज बिहार के मुकेश कुमार ने टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट चटका दिया है। शनिवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मुकेश कुमार ने विपक्षी टीम के डेब्यूटेंट क्रिक मैकेंजी को ईशान किशन के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। इस तरह मुकेश के नाम टेस्ट में पहला विकेट दर्ज हो गया। ये नजारा 52वें ओवर में देखने को मिला।

ईशान किशन ने पकड़ा शानदार कैच 

मुकेश ने बाएं हाथ के बल्लेबाज मैकेंजी को गेंद डाली तो उन्होंने इसे कट करने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर ईशान किशन की ओर उड़ गई। ईशान ने यहां कोई गलती नहीं की और अच्छा कैच पकड़कर मैकेंजी को पवेलियन दिखा दिया। वह 57 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का जड़ 32 रन बनाकर आउट हुए।

विकेट लेते ही झूम उठे बादल

टेस्ट में पहला विकेट मिलते ही मुकेश खुशी से झूम उठे। भारतीय स्टार विराट कोहली ने भी उन्हें गले लगाकर बधाई दी। जबकि टीम के दूसरे मेंबर्स ने भी उनकी पीठ थप-थपाकर उनका उत्साह बढ़ाया। खास बात यह रही कि ये विकेट लेते ही बारस बदलने लगे। मानो वे भी इस गेंदबाज के संघर्ष के बाद सफलता मिलने पर उन्हें बधाई दे रहे हों। बारिश के बाद मैच फिलहाल रुका हुआ है। विंडीज की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं और 321 रन से पीछे चल रही है। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 49 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola