नई दिल्ली: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे दूसरे टेस्ट में बारिश ने खलल डाला। सोमवार को पांचवें दिन लगातार बारिश होती रही। इससे पोर्ट ऑफ स्पेन में भारी बारिश के कारण पांचवें दिन का पहला सत्र रद्द हो गया। बारिश काफी देर तक रुक-रुककर होती रही।
रात 11.45 तक शुरू नहीं हो सका मैच
अंपायरों ने लंच के बाद का सत्र भारतीय समयानुसार रात 10:45 बजे के लिए निर्धारित किया, लेकिन एक बार फिर बारिश आ गई और दूसरे सत्र में देरी हो गई। इसके बाद इंस्पेक्शन किया गया। फिर बारिश रुकी और कवर हट गए। मैच भारतीय समयानुसार रात 11:10 बजे फिर से शुरू होने वाला था, लेकिन बारिश को देखते हुए कवर्स को एक बार फिर लाया गया। बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए कवर्स की फोटो शेयर की। भारतीय समयानुसार मैच रात 11.45 तक शुरू नहीं हो सका।
चंद्रपॉल और ब्लैकवुड नाबाद
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया सोमवार को दूसरे और अंतिम टेस्ट के पांचवें दिन क्लीन स्वीप करना चाहेगी, इसलिए फैंस इस मैच का शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेजबान टीम 365 रनों का पीछा कर रही है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन पर सिमट गई। तेजनारायण चंद्रपॉल 24 और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर नाबाद हैं। अगर पांचवें दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है तो इसे ड्रॉ किया जा सकता है। इस तरह टीम इंडिया इस सीरीज को 1-0 से जीत जाएगी। भारतीय टीम ने पहला टेस्ट जीता था।
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
6 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
7 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
8 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
10 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
11 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
11 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines