IND vs WI: ईशान किशन ने रविवार को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क क्लब में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान 34 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद प्रशंसकों को ऋषभ पंत की याद दिला दी। किशन ने मैच में पंत का ही बल्ला लेकर उतरे और अर्धशतकीय पारी के बाद धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज को धन्यवाद भी किया।
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने खुलासा किया कि वेस्टइंडीज के मौजूदा दौरे से पहले उनकी मुलाकात ऋषभ पंत से हुई थी। अपना धमाकेदार पहला टेस्ट अर्धशतक बनाने के बाद, ईशान ने कहा कि जब दोनों एनसीए में एक-दूसरे से मिले थे, तो पंत ने उन्हें अपने बल्ले की पोजिशन के बारे में सलाह दी थी, जहां ईशान रिहैब के दौर से गुजर रहे थे।
किशन को पंत ने दिए थे टिप्स
ईशान किशन ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने अर्धशतक को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे साथी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शुक्रिया बोला। उन्होंने कहा कि ‘मैं यहां आने से पहले नेशनल क्रिकेट अकेडमी में था और ऋषभ पंत भी वहां अपने रिहैब के लिए मौजूद थे। इस दौरान ऋषभ ने इशान को कुछ चीजें बताईं. ईशान ने कहा, ‘मैं यहां से पहले एनसीए में था। पंत भी वहां था।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘वह जानता है कि मैं कैसे खेलता हूं। हम एक दूसरे को अंडर-19 से जानते हैं। मैं यह भी चाहता था कि कोई मुझे सलाह दे और सौभाग्य से वह मुझे मेरे बल्ले की पोज़ीशन के बारे में कुछ बताने के लिए वहां था।’
https://twitter.com/BCCI/status/1683275591720509440
पंत के बल्ले से उन्हीं की तरफ खेला शॉट
मैच में ईशान किशन ऋषभ पंत का बल्ला लेकर मैदान पर उतरे थे। उन्होंने बल्लेबाजी भी उसी अंदाज में की। किशन ने ऋषभ पंत की तरह एक हाथ से छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बाद में विकेटकीपर बल्लेबाज के बल्ले की एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें दिखाया गया कि वह एक विलो के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, जिस पर ‘RP17’ लिखा हुआ था। जिससे ये साफ हो गया कि ये पंत का ही बल्ला है।
एनसीए में वापसी की तैयारी कर रहे पंत
बता दें कि ऋषभ पंत सड़क दूर्घटना के बाद अब धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। उनकी लंबे समय तक टीम से बाहर रहने की उम्मीद है। इस दूर्घटना के बाद उनकी सर्जरी हुई है। फिलहाल वे एनसीए में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines