IND vs WI 3rd T20i: टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव 44 गेंदों में 83 रन जड़कर टीम को जीत के मुहाने पर ले गए। हालांकि वे शतक नहीं बना पाए, लेकिन उनके बाद तिलक वर्मा ने 37 गेंदों में 49 और हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
इरफान पठान का ट्वीट वायरल
पांड्या ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का ठोक भारत की जीत तय की, लेकिन तिलक अपने अर्धशतक से चूक गए। तिलक वर्मा को अपना अर्धशतक पूरा न करने देने की वजह से हार्दिक सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान का ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसे हार्दिक पांड्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
https://twitter.com/IrfanPathan/status/1689139112467734529
इरफान पठान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा- ”मुश्किल काम आप करो, आसान काम मैं कर लेता हूं, सुना-सुना सा लगता है।” दिग्गज ऑलराउंडर ने इससे पहले दूसरे टी-20 में युजवेंद्र चहल को अपने ओवरों का कोटा पूरा न करने देने की वजह से हैरानी जताई थी।
चहल को गेंदबाजी न देने पर उठाए थे सवाल
इरफान ने ट्वीट कर कहा था- मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि युजवेंद्र चहल ने दोनों मैचों में अपने 4 ओवरों का कोटा पूरा नहीं किया है। इरफान के अलावा कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने भी हार्दिक पांड्या के इस फैसले पर हैरानी जताई थी। जबकि इरफान ने तिलक की भी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मध्यक्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज का पहला अर्धशतक मुझे तिलक वर्मा के साथ-साथ टीम इंडिया के भविष्य के लिए उत्साहित करता है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 mins agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
21 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
23 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 hr agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines