Fan Girl Proposes Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने लगातार बल्ले के साथ तहलका मचा रहे हैं. जिसके कारण ही फैंस के बीच उनका क्रेज भी बढ़ता ही जा रहा है. खासकर लड़कियों के बीच तो शुभमन नए फेवरेट बनते जा रहे हैं. कुछ ऐसी ही नजारा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला. जहां पर लाइव मैच के दौरान एक फैन गर्ल ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्रपोज कर दिया.
शुभमन गिल को फैन ने किया प्रपोज
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल जब मैदान पर रनों की बारिश कर रहे थे. उस समय स्टैंड में एक फैन ने पोस्टर के जरिए लाइव मैच में गिल को प्रपोज कर दिया. पोस्टर में लिखा था, ‘आई लव यू शुभमन.’ टीवी पर इसे जैसे ही कैमरामैन ने दिखाया तो यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई. फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हैशटैग #ILoveYouShubman करके मीम्स और प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. गिल कप्तान बनने के बाद बहुत ही कम समय में फैंस के फेवरेट बनते जा रहे हैं. हालांकि इसके दौरान गिल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करके खेलते रहे. जिसके लिए भारतीय कप्तान की फैंस ने भी जमकर तारीफ की.
ये भी पढ़ें: ‘तुमको समंदर में फेंक रहा हूं या तो डुबो…’, हेड कोच गौतम गंभीर ने क्यों दिया शुभमन गिल के लिए चौंकाने वाला बयान?
गिल ने हाल में ही खुद को बताया था सिंगल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. उनका नाम सारा अली खान, सारा तेंदुलकर और अवनीत कौर के साथ जुड़ चुका है. हालांकि अपने लिंक-अप की खबरों पर बोलते हुए हाल में ही शुभमन ने कहा था कि, ‘मैं तीन साल से ज्यादा समय से सिंगल हूँ.मुझे अलग-अलग लोगों से जोड़ने वाली कई अटकलें और अफवाहें उड़ी हैं. कभी-कभी, यह इतना मजाकिया होता है कि मैंने उस व्यक्ति को जिंदगी में कभी देखा या मिला ही नहीं और मैं अफवाहें सुनते रहता हूँ कि मैं इस व्यक्ति और इस व्यक्ति के साथ हूँ, और मैं ऐसा कहाँ…’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: दिल्ली टेस्ट में शुभमन गिल ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को भी छोड़ दिया पीछे
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
26 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
42 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines