IND vs WI: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। ये टीम इंडिया की दोनों टीमों के बीच सीरीज में 14 साल में पहली बार है, जब भारत को वेस्टइंडीज के हाथों लगातार दो मैचों में हार मिली है। इस मैच में हार के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या के एक निर्णय पर पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान भी हैरान रह गए।
चहल को ओवर न देने पर इरफान दंग
इरफान ने ट्वीट कर कहा- मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि चहल ने दोनों मैचों में अपने 4 ओवरों का कोटा पूरा नहीं किया है। दरअसल, चहल ने पिछले दो मैचों में अपने चार ओवर पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने पहले टी-20 में भी 3 ओवर में 2 विकेट चटकाए थे।
चहल ने कराई थी टीम इंडिया की वापसी
दूसरे टी-20 मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को बीच में वापसी कराने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल का आखिरी ओवर 20वें तक बचाए रखा। युजी ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 16वें ओवर में दो विकेट लेने वाले चहल अपना आखिरी ओवर पूरा नहीं कर पाए। हार्दिक ने 17वां ओवर मुकेश कुमार, 18वां अर्शदीप सिंह और 19वां फिर मुकेश कुमार से करवाया। इन तीन ओवरों में टीम इंडिया को एक भी विकेट नहीं मिल सका और भारतीय टीम ये मैच हार गई।
तिलक वर्मा की तारीफ की
इरफान ने हालांकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा- मध्यक्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज का पहला अर्धशतक मुझे तिलक वर्मा के साथ-साथ टीम इंडिया के भविष्य के लिए उत्साहित करता है। इरफान के अलावा कमेंट्री बॉक्स में बैठे आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने भी हार्दिक पांड्या के इस फैसले पर हैरानी जताई थी।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
30 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines