IND vs WI: टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है. शमर जोसेफ के बाद अब मैच विनर तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ भी इंजरी के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
वेस्टइंडीज टीम को लगा एक और झटका
टेस्ट क्रिकेट में अल्जारी जोसेफ ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 124 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में भारतीय सरजमीं पर खेलने का अनुभव जोसेफ के पास था. ऐसे में वो अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते थे. ऐसे में उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर है. वहीं वेस्टइंडीज की गेंदबाजी और भी ज्यादा कमजोर नजर आने लगी है. अल्जारी जोसेफ को लोअर बैक की इंजरी हुई है. जिसके कारण ही वो इस सीरीज से बाहर हो गए. लोअर बैक में कुछ दिनों से अल्जारी को परेशानी हो रही थी. जिसका जब स्कैन हुआ तो पता चला की पीठ में लगी पुरानी चोट अब फिर से उबर आई है. जिसके कारण ही वो कुछ दिन मैदान से दूर रहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से आगबबूला हुए शोएब अख्तर, हेड कोच को बताया ‘बददिमाग’, कप्तान पर भी बरसे
इस युवा खिलाड़ी को बैकअप कवर के रूप में मिला मौका
अल्जारी जोसेफ की जगह अब वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने युवा जेडियाह ब्लेड्स को टीम से जोड़ा है. जेडियाह ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 और वनडे फॉर्मेट में खेला है, लेकिन उन्हें अभी तक टेस्ट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. इस सीरीज में भी वो बैकअप कवर की तरह ही रहने वाले हैं. कोई और इंजरी होने की स्थिति में ही मुख्य टीम का हिस्सा बनेंगे. फिलहाल ब्लेड्स नेपाल के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. वेस्टइंडीज टीम की तेज गेंदबाजी में अब नए नाम ही नजर आ रही है. भारतीय परिस्थितियों में ये टीम के लिए बड़ा सेटबैक हो सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: पाक को 3-0 से रौंदने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे पलट दिया मैच?
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
34 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines