Yashasvi Jaiswal Run Out Controversy: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट चल रहा है. दिल्ली में हो रहे इस मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल का रन आउट काफी चर्चा का विषय बना. उन्होंने शॉट लगाया और रन दौड़ने गए लेकिन शुभमन गिल ने मना कर दिया. जायसवाल इसी वजह से रनआउट हो गए लेकिन उनका ये विकेट चर्चा का विषय बना है. इस बात को लेकर विवाद छिड़ा है कि जब विकेटकीपर ने रनआउट किया, तो गेंद उनके हाथ में थी, या नहीं. अब अनिल कुंबले ने एक तरह से अंपायर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने रन आउट को रिव्यू के लिए थर्ड अंपायर के पास क्यों नहीं भेजा.
अनिल कुंबले ने रन आउट पर उठाए सवाल
दूसरे दिन के पहले सेशन के समापन के बाद अनिल कुंबले ने यशस्वी जायसवाल के रन आउट पर बात की. उन्होंने कहा कि कीपर का शायद गेंद पर पूरी तरह से कंट्रोल नहीं था और थर्ड अंपायर के पास निर्णय नहीं गया, जो हैरान करने वाला है. उन्होंने कहा, ‘सिर्फ ये संदेह है कि जब बेल्स उठी, तो कीपर का गेंद पर पूरी तरह से कंट्रोल था, या नहीं. हालांकि, अंपायर ने तीसरे अंपायर के पास नतीजे को नहीं भेजा, जो मुझे थोड़ा हैरान कर गया.’
रन आउट में किसकी गलती थी?
यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल के बीच तालमेल की कमी के कारण रन आउट हुआ. कई लोग इसे गिल की गलती बता रहे हैं लेकिन कुंबले का मानना है कि रन आउट का असली कारण जायसवाल खुद हैं. उन्होंने कहा, ‘ये यशस्वी जायसवाल की गलती थी. वो नॉन स्ट्राइकर एंड तक भी नहीं जा पाते, क्योंकि गेंद सीधा मिड ऑफ के फील्डर के पास गई थी. कोई चांस नहीं था. उनका खेलने का तरीका आज थोड़ा अलग था. मुझे लगा था कि वो अपने पहले दिन की शुरुआत वाले माइंड सेट से आएंगे लेकिन वो कल शाम के माइंड सेट से उतरे थे. ये मेरे लिए सरप्राइज था. वो लंबी पारी के लिए सेट हुए थे.’
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले Sanju Samson का छलका ‘दर्द’, बार-बार इग्नोर होने पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines