Ind vs WI 3rd T20i: वेस्ट इंडीज के खिलाफ गुयाना में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने विंडीज को 7 विकेट से शिकस्त दी। कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवर में महज 18 रन दिए। जबकि 15 गेंदों में नाबाद 20 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई।
दो हार या दो जीत से लंबी योजनाएं नहीं बदलतीं
इस शानदार जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- हमने एक समूह के रूप में बात की कि अगले तीन मैच रोमांचक होंगे। दो हार या दो जीत से लंबी योजनाएं नहीं बदलतीं। हमें यह दिखाना होगा कि जब ऐसे मैचों की बात आती है तो हम पूरी तरह तैयार हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1688971131947020288
निकी इसे सुन लेगा
हार्दिक ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले विंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन के खिलाफ रणनीति का खुलासा किया। पूरन को इस मैच में कुलदीप यादव ने 20 रनों पर आउट किया। हार्दिक ने कहा- वे बल्लेबाजी के लिए ज्यादा नहीं आए इसलिए हमने उनके खिलाफ अपने स्पिनर्स का इस्तेमाल किया। अक्षर को अपने चार ओवर फेंकने की भी अनुमति मिली। अगर निकोलस पूरन हिट करना चाहता है, तो उसे मुझे मारने दो। मेरी यही योजना थी और मैं ऐसी प्रतिस्पर्धा का आनंद लेता हूं। हार्दिक ने आगे कहा कि मुझे पता है कि निकी (निकोलस पूरन) इसे सुन लेगा और चौथे टी20 मैच में मुझ पर कड़ा प्रहार करेगा।
सूर्या की जिम्मेदारी से दूसरों को मैसज मिलता है
कप्तान ने कहा- एक ग्रुप के रूप में हमने सात बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हमें जिम्मेदारी लेनी होगी, अगर बल्लेबाज रन बनाते हैं तो आपको आठवें नंबर पर किसी की जरूरत नहीं है। जैसा कि सूर्या ने बताया कि वे और तिलक एक साथ खेलते हैं और एक साथ समय बिताते हैं। टीम में स्काई जैसे किसी व्यक्ति का होना अच्छा है। जब वह जिम्मेदारी लेता है तो इससे दूसरों को मैसज मिलता है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
20 mins agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
35 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
37 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 hr agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines