IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। पहले दिन टीम इंडिया ने लंच तक वेस्टइंडीज के 68 रनों के अंदर 4 विकेट झटक लिए हैं। इस मुकाबले में स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट करते ही इतिहास रच दिया। वह क्रिकेट खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पिता-पुत्र की जोड़ी को आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।
पिता-पुत्र को आउट करने के मामले में अश्विन ओवरआल पांचवे गेंदबाज बने
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इकलौते ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पिता-पुत्र की जोड़ी को आउट किया। अश्विन तेज नारायण से पहले उनके पिता शिवनारायण चंद्रपॉल का विकेट ले चुके थे। बता दें कि शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। पिता-पुत्र की जोड़ी को आउट करने के मामले में अश्विन ओवरआल पांचवे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले 4 गेंदबाज ये कारनामा कर चुके हैं।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1679145130106966017?s=20
टेस्ट क्रिकेट में पिता और पुत्र दोनों को आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
इयान बॉथम (इंग्लैंड) – लांस और क्रिस केर्न्स
वसीम अकरम (पाकिस्तान) – लांस और क्रिस केर्न्स
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – शिवनारायण और तेजनारायण चंद्रपॉल
साइमन हार्मर (साउथ अफ्रीका) – शिवनारायण और तेजनारायण चंद्रपॉल
रविचंद्रन अश्विन (भारत) – शिवनारायण और तेजनारायण चंद्रपॉल
3 गेंदबाजों ने शिवनारायण और तेजनारायण चंद्रपॉल का जोड़ी को आउट किया
रविचंद्रन अश्विन से पहले मिचेल स्टार्क, साइमन हार्मर भी इस पिता-पुत्र की जोड़ी को आउट कर चुके हैं। वहीं इंग्लैंड के इयान बॉथम और पाकिस्तान के वसीम अकरम ने लांस और क्रिस केर्न्स वाली पिता-पुत्र की जोड़ी को आउट किया था।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
11 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
37 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines