IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा. टीम इंडिया के पेसर्स और स्पिनर्स ने मिलकर शानदार गेंदबाजी की और मेहमान टीम की पूरी पारी को 162 रनों पर समेट दिया. विंडीज को सबसे ज्यादा दर्द जिस बॉलर ने दिया वो कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज थे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर एक बड़ा कमाल कर दिया.
भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के मौजूदा चक्र में साल 2025 के सबसे सफल गेंदबाज हैं. विंडीज के खिलाफ 4 विकेट लेकर उन्होंने 21 विकेट पूरे किए. जसप्रीत बुमराह 4 के नाम 4 मैचों में 17 शिकार हैं. सिराज से नीचे अल्जारी जोसेफ, जोश जंग का नाम है.
इस मामले में स्टार्क से आगे निकले सिराज
अगर सिर्फ साल 2025 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें तो सिराज के नाम 31 विकेट हो चुके हैं. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (29 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है.
अहमदाबाद में छाए मियां भाई
अहमदाबाद की पिच पर सिराज ने घातक गेंदबाजी से साबित किया कि वह टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने शानदार लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए चार अहम विकेट चटकाए. सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, रोस्टन चेज, ब्रेंडन किंग को अपना शिकार बनाया.
42 मैचों में 127 विकेट
साल 2020 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज ने 42 टेस्ट मैचों में 127 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें पांच बार पांच विकेट हॉल हासिल किए हैं. इस वक्त वो पेस अटैक के स्टार बॉलर्स में शामिल हैं. जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी जोड़ी कमाल रही है.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो पहले टेस्ट की पहली पारी में विंडीज टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही. टॉप ऑर्डर जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गया और बीच के ओवरों में भी रन गति नहीं पकड़ पाई. पूरी टीम सिर्फ 162 रनों पर ढेर हो गई. जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, लेकिन बाकी कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर डटे हुए हैं और टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज से केवल 41 रन पीछे है. ऐसे में दूसरे दिन भारत के पास पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने का शानदार मौका होगा.
ये भी पढ़ें: कैसे वेस्टइंडीज की बजाई बैंड? मोहम्मद सिराज ने दिया जवाब
UPL 2025: हरिद्वार ने नैनीताल को 7 विकेट से हराया, नीरज राठौड़ ने जड़ा तूफानी शतक
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
10 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
20 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
46 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines