नई दिल्ली: श्रीलंका की टीम 3 जनवरी से भारत के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। सात जनवरी को सीरीज पूरी होने के बाद श्रीलंकाई टीम 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले अटकलों का बाजार गर्म है। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार को टीम का ऐलान कर देगा। कहा जा रहा है कि चोटिल रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। दूसरी ओर भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान यश ढुल को भी पहली बार मौका मिल सकता है।
अगले 24 घंटे में हो सकता है ऐलान
क्रिकबज की खबर के अनुसार, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को रणजी ट्रॉफी ड्यूटी पर भेज दिया गया है, जिससे चेतन शर्मा की चयन समिति का कार्यकाल कुछ और दिन या एक सप्ताह बढ़ सकता है। सुनील जोशी, देबाशीष मोहंती और हरविंदर सिंह के अलावा अध्यक्ष चेतन शर्मा को तीसरे दौर के रणजी के लिए रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। तीसरा दौर मंगलवार से ही शुरू हुआ है। इस फैसले का अर्थ है कि निवर्तमान पैनल श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का चयन करेगा जो 3 जनवरी से मुंबई में शुरू होगी। समिति की बैठक मंगलवार को ही होने की उम्मीद है और अगले 24 घंटों में टीम का ऐलान किया जा सकता है।
और पढ़िए – PAK vs NZ: गेंदबाज बन गए बाबर आजम, लैथम-कॉनवे रह गए दंग, देखें वीडियो
विराट कोहली ने मांगा ब्रेक
चयन समिति का ध्यान दो वरिष्ठ खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगा। कप्तान रोहित शर्म अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उन्हें आराम की जरूरत है। यह भी पता चला है कि कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए ब्रेक मांगा है। कोहली के ब्रेक मांगने से चयनकर्ताओं का काम आसान हो सकता है क्योंकि वे टी20ई के लिए नए खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं।
जडेजा की भी हो सकती है वापसी
यह भी संभावना है कि रवींद्र जडेजा वापसी कर सकते हैं। इसके साथ ही नजर यश ढुल पर होगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि ओपनर पृथ्वी शॉ की भी वापसी हो सकती है। रोहित और कोहली दोनों के एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वापस आने की उम्मीद है। देश के विभिन्न हिस्सों में चयनकर्ताओं के साथ चयन समिति की बैठक दिन में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines