हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SL: 'Pant ने क्या बिगाड़ा है'..सिलेक्टर्स पर भड़के फैंस, ऐसे निकाला पूरा गुस्सा

विज्ञापन
Rishabh Pant Drop

IND vs SL: बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दोनों फॉर्मेट से बाहर रखा गया है। ऋषभ पंत को ड्रॉप किए जाने से उनके फैंस बेहद नाराज हो गए हैं और ट्विटर पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

टीम में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की गैर मौजूदगी में संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) वाइट बॉल क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे थे,लिहाजा उन्हें सेलेक्टर्स ने ड्रॉप करने का फैसला किया है।

https://twitter.com/popz_shafi/status/1607931998106169344?s=20&t=octBfqcdnpJzGQ2TPtw1vw

और पढ़िए – टीम इंडिया में नहीं मिली 32 साल के इस दिग्गज को जगह, क्या हमेशा के लिए हो गई छुट्टी!

पंत को ड्रॉप किए जाने से फैंस ने निकाली भड़ास

पंत के टीम में नहीं होने से एक फैन ने ट्वीट में लिखा कि पंत के साथ ये अच्छा नहीं किया गया। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा कि पंत हम तुम्हें बहुत मिस करेंगे। इसके अलावा एक यूजर ने अपनी भड़ास निकलाते हुए सिलेक्टर्स ये यह तक पूछ डाला कि आखिर पंत ने क्या बिगाड़ा है। वह एक बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज है।

https://twitter.com/JANMEJAY_TET/status/1607938095776935937?s=20&t=octBfqcdnpJzGQ2TPtw1vw

ऋषभ पंत का क्रिकेट करियर

अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 30 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 34.6 की औसत से 865 रन ही बनाए हैं, जबकि उन्होंने भारत के लिए कुल 66 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 22.43 की खराब औसत से 987 रन बनाए हैं, इस फॉर्मेट में उनके नाम 3 अर्धशतक दर्ज हैं।

और पढ़िए – ‘SRH ने जो किया…’, मोहम्मद नबी ने डेविड वार्नर और राशिद खान के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

https://twitter.com/SPM_its_Awesome/status/1607937397907685378?s=20&t=octBfqcdnpJzGQ2TPtw1vw

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

https://twitter.com/popz_shafi/status/1607931998106169344?s=20&t=octBfqcdnpJzGQ2TPtw1vw

और पढ़िए – हार्दिक पांड्या के कप्तान बनते ही टीम इंडिया में तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री, इस नाम ने चौंकाया

T20I के लिए टीम इंडिया

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

IND vs SL T20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी 20- 3 जनवरी, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
दूसरा टी 20- 5 जनवरी, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
तीसरा टी 20- 7 जनवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें