IND vs SL: इंडिया और श्रीलंका के बीच बीती रात खेले गए दूसरे टी-20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा। एक वक्त टीम इंडिया यह मैच बुरी तरह से हारती नजर आ रही थी, लेकिन बाद में सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने शानदार बैटिंग करते हुए इंडिया को मैच में वापसी करा दी। वहीं अब सूर्यकुमार यादव ने तीसरे टी-20 के लिए बड़ा ऐलान कर दिया।
‘हम राजकोट में वापसी करेंगे’
सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में शानदार बैटिंग की थी, वहीं अब उन्होंने तीसरे टी-20 के लिए भी बड़ा ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘बीती रात हमने अच्छी लड़ाई लड़ी, हम राजकोट में वापसी करेंगे’ यानि उपकप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे टी-20 में पूरा जोर लगाते नजर आएंगे।
https://twitter.com/surya_14kumar/status/1611060640357187584?s=20&t=oahBOizrEGHLHoy8I_54XA
सूर्या ने बनाया अर्धशतक
बता दें कि बीती रात सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की थी, उन्होंने अर्धशतक जमाया था, इस दौरान उन्होंने तीन शानदार छक्के भी लगाए थे। हालांकि यादव तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए और अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।
https://twitter.com/yourstartupman/status/1611228108601888768?s=20&t=wmWtIX1z_byF4L6IdHex7w
यादव शुरू में थोड़ा स्लो खेलें, लेकिन बाद में ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी, उन्होंने 36 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, यादव ने अपनी बैटिंग में 3 छक्के और 3 चौके लगाए थे, जिससे एक वक्त लग रहा था कि शायद टीम इंडिया यह टारगेट हासिल कर लेगी।
सूर्या और अक्षर की शानदार बैटिंग
सूर्या और अक्षर पटेल की बैटिंग के चलते टीम इंडिया फिर से मैच में वापस आ गई थी। अक्षर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी, अक्षर ने तीन चौके और 6 छक्के लगाकर एक वक्त टीम को मैच में वापसी कर दी थी, लेकिन अक्षर का विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया रोमांचक मैच में हार गई।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
25 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines