IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, टी-20 की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है, जबकि वनडे की कमान नियमित कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में ही होगी। वनडे में इस बार एक तेज गेंदबाज को भी चुना गया है। जो पहली बार टीम इंडिया की तरफ से खेलता हुआ नजर आएगा।
शिवम मावी को मिली India में एंट्री
यूपी के तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है, बता दें कि इस साल होने वाले IPL-2023 के लिए शिवम मावी पर गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा है, आईपीएल में गुजरात की कप्तानी भी हार्दिक के हाथों में है, जबकि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज की कप्तानी भी हार्दिक ही करेंगे। ऐसे में मावी के पास अपने एक्सपीरिंयस शेयर करने का मौका होगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1607779542361591808?s=20&t=ZT2J86VdixVygMz13c35zg
खास बात यह है कि हार्दिक की कप्तानी वाली टीम इंडिया में शिवम मावी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, ऐसे में उनका इंडिया की तरफ से खेलने में डेब्यू हो सकता है। बता दें कि शिवम मावी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में बड़ा रोल निभाया था। उनके पास विश्वस्तरीय गेंदबाजी करने की कला है।
घरेलू क्रिकेट में मावी का शानदार प्रदर्शन
बता दें कि शिवम मावी इंडिया के उभरते हुए तेज गेंदबाज है, जिनके पास अच्छी रफ्तार है, मावी आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से अपना जलवा दिखा चुके हैं। खास बात यह है कि मावी नई गेंद के अलावा पुरानी गेंद से भी बॉलिंग करने का माद्दा रखते हैं। पिछले कुछ समय से मावी का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है, जिसका इनाम उन्हें टीम इंडिया में एंट्री के रूप में मिला है।
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
40 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines