Mohammed Siraj Record IND vs SL Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रविवार को वो किया जिसका सपना हर गेंदबाज देखता है। सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की लंका लगा डाली। उन्होंने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 10 गेंदों में 5 विकेट चटका डाले। इसी के साथ सिराज ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
सिराज ने दूसरे ओवर में अपनी घातक गेंदबाजी के तेवर दिखा दिए थे। इसके बाद जब वे चौथे ओवर में लौटे तो पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को आउट कर अपना जलवा दिखा दिया। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा, चौथी पर चेरित असलांका और छठी पर धनंजय डिसिल्वा को आउट कर श्रीलंकाई खेमे में खलबली मचा दी। छठे ओवर में फिर लौटे सिराज ने चौथी गेंद पर दसुन शनाका को डक पर आउट कर 5 विकेट चटका डाले। इसी के साथ सिराज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
https://twitter.com/BCCI/status/1703360592529285357
वनडे में सबसे तेज 5 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज
सिराज वनडे में सबसे तेज 5 विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। सिराज ने 5 विकेट चटकाने के लिए 16 बॉल लीं। जबकि चामिंडा वास भी 16 गेंदों में 5 विकेट ले चुके हैं। वहीं जिम्बाब्वे के रायन बर्ल 2022 में ये कारनामा कर चुके हैं। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने वनडे में सबसे तेज पांच विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास की भी बराबरी की, जिन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इसी के साथ सिराज एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। सिराज ने ये रिकॉर्ड बनाकर छठा विकेट भी चटका डाला। उन्होंने 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को बोल्ड कर छठा विकेट हासिल किया।
एशिया कप वनडे में रच दिया इतिहास
सिराज ने इस छठे विकेट के साथ वनडे एशिया कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने एशिया कप की एक ईनिंग में बेस्ट बॉलिंग फिगर्स का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महज 5.2 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने इस मामले में अजंता मेंडिस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 15 साल पहले भारत के खिलाफ कराची में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया था। मेंडिस ने 8 ओवर में 13 रन देकर 6 विकेट निकाले थे। सिराज ने उनका रिकॉर्ड तोड़ डाला।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines