IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव छा गए हैं। उन्होंने तूफानी शतक ठोकते हुए 112 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के औऱ 7 चौके लगाए। सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ करियर की तीसरी सेंचुरी महज 45 गेंद में पूरी की।
सूर्या के इस तूफानी शतक पर फैंस दिल हार बैठे। अब टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सूर्या की तारीफ में बड़ी बात कह दी है। दिनेश कार्तिक ने सूर्या को खुद से बेहतर बता दिया है। साथ ही उन्होंने सुर्या की 112 रनों की पारी को आश्चर्यजनक करार दिया।
दिनेश कार्तिक ने किया ये ट्वीट
दिनेश कार्तिक ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘वाह SKY, मैंने अभी एक छोटी उड़ान भरी है, लेकिन ऐसा लगता है कि आज आप मुझसे कहीं अधिक ऊंचे उड़ गए हैं। फिर से एक आश्चर्यजनक, विस्मयकारी दस्तक’।
https://twitter.com/DineshKarthik/status/1611750129463349250?s=20&t=CdCjFlyrI0nhBnsR7NpVXw
भारत ने दिया 229 रनों का टारगेट
अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे्ं 228 रन बनाए हैं। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 229 रन बनाने होंगे। भारत के लिए सूर्या ने 122, राहुल त्रिपाठी ने 35 और गिल ने 46 रनों का योगदान दिया।
https://twitter.com/BCCI/status/1611748094223462400?s=20&t=P4–9IMBIyme3Dz1Ge4kpg
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
5 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
6 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
7 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
8 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
8 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
9 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
9 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
10 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
10 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines