नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की खतरनाक बल्लेबाजी देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। तीसरे और निर्णायक मैच में भारत ने 91 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के हीरो तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 7 चौके-9 छक्के ठोक 219.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन जड़े। ये टी 20 करियर में उनकी तीसरी सेंचुरी थी। अब वह बस रोहित शर्मा के 4 शतक के रिकॉर्ड से महज 1 शतक दूर हैं।
सूर्या हर पारी में आश्चर्यचकित करता रहा रहा है
इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- सूर्या हर पारी में अपनी बल्लेबाजी से सभी को आश्चर्यचकित करता रहा है। वह बस हमें बता रहा है कि बल्लेबाजी करना कितना आसान है। अगर मैं उसे गेंदबाजी कर रहा होता, तो उसकी बल्लेबाजी देखकर मुझे खुद निराशा होती। पांड्या ने राहुल त्रिपाठी का खास जिक्र करते हुए कहा- गेंद कुछ कर रही थी, लेकिन उन्होंने गजब का इरादा दिखाया, फिर स्काई ने अपना काम किया। आपको उसे कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है, वह जानता है कि उसे क्या करना है। अगर ऐसी कोई स्थिति है जहां वह अनिश्चित है, तो हम बात करते हैं लेकिन अक्सर नहीं क्योंकि वह जानता है कि क्या करना है।
मुझे अक्षर पटेल पर गर्व है
अक्षर पटेल के बारे में हार्दिक ने कहा- जिस तरह से वह निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहा है और हिट कर रहा है, उससे मुझे उस पर गर्व है। इससे उन्हें और टीम को भी काफी आत्मविश्वास मिलेगा। कप्तान के रूप में मेरे जीवन का मकसद यही रहा है कि मैं अपने खिलाड़ियों का साथ दूं। ये भारत के सबसे बेहतरीन टी20 क्रिकेटर हैं और इसलिए हम यहां पर हैं। इस प्रारूप में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। हम खिलाड़ियों का सही तरीके से समर्थन कर रहे हैं। सीरीज में हम जिस तरह से खेले वह सुखद है, हमने दूसरे गेम में अपना 50 प्रतिशत भी खेल नहीं खेला, लेकिन फिर भी हमने अच्छा संघर्ष किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: बारिश के कारण टॉस में हो रही है देरी, इंतजार कर रही हैं दोनों टीमें
39 mins agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
7 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
8 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
8 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
9 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
12 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
12 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
12 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines