हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस महारिकॉर्ड की बराबरी के करीब हैं कप्तान हरमनप्रीत कौर, सिर्फ एक T20I जीत की जरूरत

Most Victory As T20I Captain World Record: हरमनप्रीत कौर टी-20 वुमेन इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ही सबसे कामयाब कप्तान हैं, अब एक और बड़ा रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है.

विज्ञापन

Harmanpreet Kaur Most Victory As T20I Captain: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के करीब हैं. सिर्फ एक और जीत उन्हें इस फॉर्मेट में टोटल विक्ट्री के मामले में संयुक्त रूप से सबसे कामयाब कप्तान बना देगी. हरमनप्रीत ने कप्तान के तौर पर 129 मैचों में 75 जीत दर्ज की हैं. फिलहाल, वो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग से एक जीत पीछे हैं.

सिर्फ एक कदम दूर

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को श्रीलंका के खिलाफ भारत का तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच हरमनप्रीत को लैनिंग की बराबरी करने एक बड़ा मौका देगा. पूर्व ऑस्ट्रेलियन कैप्टन के नाम 76 जीत हैं, जो उन्होंने सिर्फ 100 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हासिल की थीं, जिससे ये रिकॉर्ड और भी खास बन जाता है.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को गोल्डन डक आउट करने वाले देवेंद्र सिंह बोरा कौन हैं? पहले भी दिखा चुके हैं टैलेंट

विज्ञापन

T20I की सबसे कामयाब कप्तान हैं मेग लैनिंग

टी-20 क्रिकेट में मेग लैनिंग की विरासत वर्ल्ड कप लेवल पर उनकी शानदार कामयाबी से और भी ज्यादा उभरती है, जहां उन्होंने 2014, 2018, 2020 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया को 4 खिताब दिलाए. हरमनप्रीत की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस 2020 में रही, जब टीम फाइनल में पहुंची लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हारकर दूसरे नंबर पर रही.

अगले T20 WC पर नजर

हालांकि हरमनप्रीत ने 2025 में घरेलू जमीन पर टीम को पहली बार वर्ल्ड कप जिताकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम पहले ही दर्ज करा लिया है. अगला टी-20 वुमेन वर्ल्ड कप जून और जुलाई 2026 में इंग्लैंड में होने वाला है, इसलिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम उस कामयाबी को आगे बढ़ाने और एक और आईसीसट्रॉफी जीतने के लिए बेकरार होंगी.

विज्ञापन

सीरीज जीतने की कोशिश

इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम फिलहाल 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका पर 2-0 की मजबूत बढ़त बनाए हुए है और तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरे मैच में एक और शानदार परफॉर्मेंस के साथ सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola