Dunith Wellalage Dream Wicket Virat Kohli IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार को कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में 20 साल के गेंदबाज ने महफिल लूट ली। श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए।
वेल्लालागे ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने रोहित शर्मा को 53, शुभमन गिल को 19, विराट कोहली को 3, केएल राहुल को 39 और हार्दिक पांड्या को 5 रन पर पवेलियन भेजा। वेल्लालागे ने भले ही 5 विकेट चटकाए, लेकिन उनका ड्रीम विकेट कौनसा रहा? इसके बारे में उन्होंने खुलासा किया है।
https://twitter.com/ICC/status/1701551485962576255
https://twitter.com/ICC/status/1701570176691433831
विराट कोहली थे ड्रीम विकेट
वेल्लालागे ने ईनिंग ब्रेक के दौरान कहा- मैं अपने कोचों और मैनेजमेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं। विशेष रूप से स्पिन गेंदबाजी कोच का आभार। मैंने कुछ नॉर्मल वेरिएशन से गेंदबाजी करने की कोशिश की और रन नहीं दिए। इसके बाद वेल्लालागे ने अपने ड्रीम विकेट का खुलासा करते हुए कहा- मेरा ड्रीम विकेट विराट कोहली का विकेट था। वेल्लालागे ने आगे कहा- पिच आसान नहीं है, लेकिन हमारे पास भी अच्छी बल्लेबाजी लाइनअप है। हम अच्छी टक्कर देंगे।
कोलंबो में जन्मे हैं वेल्लालागे
20 साल के इस गेंदबाज की तुलना श्रीलंका के दिग्गज रंगना हेराथ से की जाती है। खास बात यह है कि वेल्लालागे कोलंबो में ही जन्मे थे और यहीं पर उन्होंने अपने नाम पहला 5 विकेट हॉल दर्ज किया। ऐस में उनके लिए ये उपलब्धि काफी खास बन गई। इससे पहले वेल्लालागे अफगानिस्तान की टीम को भी परेशान कर चुके हैं। उन्होंने अफगान टीम को एशिया कप से बाहर करने में भी योगदान दिया था। उन्होंने इस मुकाबले में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले थे।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines