नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच गुरुवार को पुणे में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में अर्शदीप सिंह नो बॉल किंग बन गए। अर्शदीप ने इतनी नो बॉल डालीं कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। उन्होंने 5 नो बॉल डालीं, जिसे देख कप्तान हार्दिक पांड्या का सिर शर्म से झुक गया। अर्शदीप की नो बॉल पर पांड्या का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।
19वें ओवर में फेंकी दो नो बॉल
ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। 19वां ओवर डालने आए अर्शदीप ने इस ओवर में दो नो बॉल डालीं। उन्होंने पहली नो बॉल चौथी गेंद डाली। अर्शदीप ने दसुन शनाका को गेंद फेंकी तो उनका पैर लाइन से आगे आ गया। शनाका ने इस गेंद पर बिग हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह बाउंड्री लाइन के पास सूर्यकुमार यादव के द्वारा पकड़े गए।
और पढ़िए – चहल ने बाउंड्री लाइन पर छोड़ी गेंद तो आग बबूला हो गए Umran Malik, कह दिए अपशब्द, देखें वीडियो
https://twitter.com/thesportsbash/status/1611022771710201857
शर्म से झुक गया पांड्या का सिर
सूर्या इससे पहले कि कैच का जश्न मना पाते, अंपायर ने इसे नो बॉल करार दे दिया। अंपायर के नो बॉल डिसिजन के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने सिर झुकाया, अपने मुंह पर हाथ रखा और काफी देर तक ऐसे ही खड़े रह गए। अर्शदीप को इस नो बॉल का खामियाजा उठाना पड़ा और अगली ही गेंद पर शनाका ने छक्का ठोक डाला। इसके बाद अर्शदीप ने शनाका को पांचवीं गेंद एक बार फिर नो बॉल डाल दी। हालांकि इस गेंद पर एक रन ही आ सका।
और पढ़िए – Umran की गेंद ने लगा दी आग, बॉल से दूर जाकर गिरी गिल्ली, देखें Video
https://twitter.com/SurajKu70277810/status/1611017008954605568
https://twitter.com/CricketGirl45/status/1611016038732410880
2 ओवर में लुटाए 37 रन
अर्शदीप ने महज 2 ओवर किए और वह इन ओवर्स में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में 37 रन दिए। अर्शदीप को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं पिछले मैच के हीरो शिवम मावी भी खाली हाथ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। उमरान मलिक ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट निकाले। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 और युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट निकाला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
4 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
44 mins agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
58 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines