नई दिल्ली: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को पुणे में दूसरा टी 20 मैच खेलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया को खुशखबरी मिल गई है। खबर है कि टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज अर्शदीप सिंह चयन के लिए उपलब्ध हैं। वह टीम के साथ पुणे पहुंच चुके हैं। बीमारी के कारण पहले टी 20 से उन्हें बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद शिवम मावी ने डेब्यू किया। यदि अर्शदीप सिंह को दूसरे टी 20 में मौका मिलता है तो एक गेंदबाज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
हर्षल पटेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
इस गेंदबाज का नाम है- हर्षल पटेल। पहले टी 20 मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 41 रन लुटा दिए थे, हालांकि उन्होंने भानुका राजपक्षे और कुसल मेंडिस को आउट किया, लेकिन वह रनों की गति रोकने में नाकाम रहे। हर्षल पिछले कुछ समय से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यदि यॉर्कर स्पेशलिस्ट अर्शदीप सिंह की वापसी होती है तो हर्षल पटेल के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1610633953777704960?cxt=HHwWgIDT4YTDj9osAAAA
और पढ़िए – दूसरे टी 20 में तूफानी गेंदबाज की वापसी तय, टीम के साथ पहुंचा पुणे
इन गेंदबाजों पर संकट के बादल नहीं
पहले टी 20 में डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। उमरान मलिक ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। ऐसे में ये दो गेंदबाज अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। हालांकि युजवेंद्र चहल भी काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 2 ओवर में 26 रन दिए थे। चहल एक भी विकेट चटकाने में नाकाम रहे।
अक्षर पटेल का बाहर होना मुश्किल
वहीं अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 31 रन दिए थे। उन्होंने आखिरी ओवर में कप्तान का भरोसा जीता और वह ऑलराउंडर विकल्प में मुफीद बैठते हैं। उन्होंने 20 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 31 रन बनाए थे। ऐसे में उनकी जगह पर भी कोई संकट दिखाई नहीं देता। यदि टीम इंडिया चार फास्ट बॉलर्स के विकल्प के साथ गई तो हर्षल पटेल के लिए मुश्किल हो सकती हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
14 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
2 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
4 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
11 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
12 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
12 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
13 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines