IND vs SL 1st T20: तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांच जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 162 रन बनाए थे।
इस टारगेट के जवाब में मेहमान टीम श्रीलंका 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। 2 रनों से मैच जीतने के बाद भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच के हीरो शिवम मावी रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।
और पढ़िए – ‘मैं इस टीम को..’ आखिरी ओवर अक्षर को देने और शिवम मावी को लेकर Hardik Pandya ने दिया बड़ा बयान
दीपक हुड्डा और पटेल ने खेली थी शानदार पारी
अगर मैच की बात करें तो इस मुकाले में टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने शानदार पारियां खेलीं थीं। दीपक ने 41, जबकि अक्षर ने 31 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों की पारियों के दम पर टीम इँडिया 162 रन बना सकी थी।
और पढ़िए – 8 साल की उम्र से पकड़ी रफ्तार, IPL में बरसे करोड़ों, अब डेब्यू में उड़ा दी लंका की धज्जियां
डेब्यू मैच में छा गए शिवम मावी
अगर टीम इंडिया की गेंदबाजी बात करें तो इस मुकाबले में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन दिए और चार बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं उमरान मलिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
और पढ़िए – महज 2 रन से चूक गए सूर्यकुमार यादव, तोड़ डालते शाहिद अफरीदी का ये रिकॉर्ड
भारत की प्लेइंग 11
1 ईशान किशन, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 संजू सैमसन, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 शिवम मावी, 10 उमरान मलिक, 11 युजवेंद्र चहल
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
1 पथुम निसानका, 2 कुसल मेंडिस (wk), 3 धनंजय डी सिल्वा, 4 चरित असलंका, 5 भानुका राजपक्षे, 6 दासुन शनाका (कप्तान), 7 वानिंदु हसरंगा, 8 चमिका करुणारत्ने, 9 महेश थीक्षाना, 10 दिलशान मदुशंका, 11 कसुन राजिथा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines