Nandre Burger vs Virat Kohli: भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउटन के न्यूलैंड्स में टेस्ट सीरीज की दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीकी टीम की पहली पारी महज 55 रनों पर समेट दिया। वहीं भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान फैंस को एक खास नजारा देखने को मिला। दरअसल, अफ्रीकी टीम के युवा तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर इस मैच में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को एग्रेसन दिखाते नजर आए। बर्गर को ऐसा करता देख कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने खास हिदायत दे डाली।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: सिराज की सफलता के पीछे कोहली का हाथ, विराट के एक गुरुमंत्र ने कर दिया अफ्रीका का काम तमाम
विराट कोहली को मत दिखाओ एग्रेसन
भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान विराट कोहली को अफ्रीकी युवा तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद को सामने की ओर खेलते हैं। तभी बर्गर फॉलो थ्रू में यह गेंद पकड़ लेते और विराट की ओर थ्रो करने का प्रयास करते हैं। हालांकि वह गेंद को विराट कोहली की ओर नहीं फेंकते हैं और उन्हें एग्रेसन दिखाते हैं। इस पर विराट कोहली मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। वहीं कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने इस घटना पर अपन प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपके एग्रेसन के लिए विराट कोहली गलत इंसान है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: सिराज शेर तो मुकेश निकले सवा शेर, बिहार के लाल ने बिना कोई रन दिए झटके 2 विकेट
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं विराट कोहली
आपको बता दें कि विराट कोहली को उनक शानदार बल्लेबाजी और आक्रमक रवैये के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। अपने एग्रेसन से विराट कोहली ने कई बड़ी टीमों के स्टार खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाए हैं। ऐसे में नांद्रे बर्गर का रिएक्शन दिखाना उन्हें कितना महंगा पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा।
विराट कोहली इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में हुए पहले टेस्ट की दूसर पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ 76 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब कोहली अपने इसी फॉर्म को दूसरे मैच में भी बनाकर रखना चाहेंगे और टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
30 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines