हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SA: टेस्ट सीरीज पर मियां भाई ने तोड़ी चुप्पी, मिशन WTC फाइनल के लिए कर दिया बड़ा ऐलान 

IND vs SA: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में जगह बनाने का प्रयास कर रही है. जिसके लिए ये सीरीज बेहद खास होने वाला है. जिसके बारे में खुद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बात की है.

विज्ञापन
Mohammed Siraj

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला है. जिसके लिए दोनों ही टीमें कोलकाता पहुंच चुकी हैं और तैयारियों को भी शुरू कर चुकी है. भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में जगह बनाने के लिए इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम की तैयारी कर रही है. इस सीरीज के बारे में अब खुद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलकर बात की है. 

टीम इंडिया के लिए खास है दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज  

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया फिलहाल तीसरे स्थान पर नजर आ रही है. इस सीरीज में जीत दर्ज करके टीम इंडिया दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है. टीम इंडिया भी जिसके कारण ही इस सीरीज पर खास फोकस कर रही है. जिसके बारे में बात करते हुए मोहम्मद सिराज ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ‘यह सीरीज नए डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका मौजूदा चैंपियन है. भले ही उन्होंने पाकिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला हो, लेकिन हम अपनी अच्छी फॉर्म को लेकर आश्वस्त हैं, हमने एक सकारात्मक माहौल बनाया है, इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की.’ 

ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा समेत इन 10 खिलाड़ियों को मिल सकता है खास सम्मान, बड़ी तैयारी में भारत सरकार 

विज्ञापन

अपनी फॉर्म को लेकर भी बोले मोहम्मद सिराज  

इस सीजन में मोहम्मद सिराज ने अब तक 33 विकेट अपने नाम किए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बाद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन किया है. उसी प्रदर्शन को सिराज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रखना का प्रयास करेंगे. सिराज ने अपनी फॉर्म को लेकर कहा,  ‘व्यक्तिगत रूप से, मैं अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहा हूँ और इसका पूरा फायदा उठाना चाहता हूँ. मजबूत टीमों का सामना करने से सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है, और मैं इस चुनौती के लिए वास्तव में उत्साहित हूं.’

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दिल्ली कार ब्लास्ट का भारत-अफ्रीका टेस्ट पर भी दिखेगा असर! कोलकाता टेस्ट से पहले एक्शन में पुलिस 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola