IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद टीम इंडिया पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. जिसके जवाब कप्तान और कोच से फैंस मांग रहे हैं. गुवाहाटी टेस्ट मैच के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार के टीम की गलतियों पर भी बोला है.
शर्मनाक हार पर बोले कप्तान ऋषभ पंत
कप्तान ऋषभ पंत ने बल्ले के साथ भी बहुत ज्यादा निराश किया. दोनों ही पारियों में गेंदबाजों ने मैच को हाथ से निकल जाने दिया. हार के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत ने हार की कारणों पर कहा, ‘यह थोड़ा निराशाजनक है. एक टीम के तौर पर हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा. हमें विरोधी टीम को श्रेय देना होगा. हमें सीख लेकर एक टीम के रूप में टिके रहना होगा. उन्होंने सीरीज में दबदबा बनाए रखा, लेकिन साथ ही, आप उनके प्रदर्शन को हल्के में नहीं ले सकते. हमें अपनी मानसिकता को लेकर और क्लियर होना होगा. भविष्य में, हमें इससे सीखना होगा और बेहतर प्रदर्शन करना होगा.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test Day 5 Highlights: टीम इंडिया को घर में मिली सबसे शर्मनाक टेस्ट हार, अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप
पंत ने बताया क्या है आगे का प्लान
पिछली 3 होम टेस्ट सीरीज में से 2 में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप हुआ है. ऐसे में टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सवालों के घेरे में रखा गया है. कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत से जब भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला, क्रिकेट की मांग है कि आपको एक टीम के रूप में इसका फायदा उठाना होगा और हमने ऐसा नहीं किया. इसकी वजह से हमें पूरी सीरीज गंवानी पड़ी. सकारात्मक बात यह होगी कि हम अपने प्लान पर ध्यान केंद्रित करेंगे और यही हम इस सीरीज से सीखेंगे.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: गुवाहाटी में टीम इंडिया ‘शर्मसार’, 408 रनों से मिली करारी हार, साउथ अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
18 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines