IND vs SA: रांची वनडे मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ फेल हो गए थे. जिसकी भरपाई करते हुए गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में शतक ठोक दिया. इस तूफानी शतक के साथ ही उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान केएल राहुल के फैसले को भी सही साबित कर दिया. सेंचुरी पूरी करने के बाद गायकवाड़ ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि मैदान पर दोनों के बीच क्या बात हो रही थी.
ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा खुलासा
रायपुर में शतक जड़ने के बाद मिड इनिंग शो के कारण ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘पिछले मैच में मैं बड़ा स्कोर नहीं बना पाने से निराश था. विकेट वाकई बहुत अच्छा था और परिस्थितियां मेरे अनुकूल थीं, मैं आसानी से कुछ रन बना सकता था. इसलिए पिछले मैच में बहुत निराश था और शुक्र है कि आज का मैच वाकई अच्छा रहा. आज यह मेरे लिए ज्यादा अनुकूल था, मैं 11वें ओवर के आसपास बल्लेबाजी करने गया और मैंने खुद से कहा कि पावरप्ले के बाद मैं 25 या 30 गेंदें खेल चुका हूं, ऐसे ही बल्लेबाजी करूं और स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करूं.’
विराट कोहली से बातचीत को लेकर गायकवाड़ ने कहा, ‘15-20 ओवर तक तो थोड़ी धीमी गति की बल्लेबाजी हुई, लेकिन उसके बाद स्थिति बेहतर हुई और हमने इस पर काम किया. (कोहली के साथ बल्लेबाजी के बारे में) उनके साथ बल्लेबाजी करना और एक शानदार साझेदारी करना निश्चित रूप से एक सपना था. उन्होंने मुझे पूरे मध्यक्रम में बहुत मदद की कि गैप कैसे बनाएँ, गेंदबाज किस लेंथ पर गेंदबाजी कर रहा है और कैसे आप अपनी तकनीक को अप्लाई कर सकते हैं और कम डॉट बॉल खेलकर कुछ रन बना सकते हैं. इसलिए यह निश्चित रूप से मेरे लिए बहुत मददगार और अच्छी सीख है.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘सुपरमैन की क्या जरूरत…’ रायपुर में Virat Kohli का शतक देख फैन बन गए सुनील गावस्कर
गायकवाड़ ने बताया मैदान पर क्या हो रही थी बात
विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच अच्छी पार्टनरशिप हुई. उस दौरान दोनों के बीच क्या बात हो रही थी. उसको लेकर गायकवाड़ ने कहा, ‘हमने छोटे लक्ष्य रखे थे और हमने सोचा कि 5 ओवर में हमें इसे हासिल करना है. एक बार हमें लगा कि हम मैदान पर काफी सहज हैं और फिर एक ऐसा दौर आया जब गेंद ज्यादा कुछ नहीं कर रही थी और बल्ले पर काफी अच्छी तरह आ रही थी और मैंने बस यही कहा कि मैं अपने अंदाज पर भरोसा करूंगा, देखते हैं आगे क्या होता है. लेकिन एक दौर के बाद हम 350 के आसपास के स्कोर के बारे में सोच रहे थे, शुक्र है कि हम वो स्कोर बना पाए.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Virat Kohli को मिला तूफानी बल्लेबाजी का इनाम, शुभमन गिल को हुआ नुकसान
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
6 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines