Dhruv Jurel to Play SA Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है और ऋषभ पंत की टीम में वापसी हो गई है. ऐसे में ध्रुव जुरेल की जगह को लेकर बड़े सवाल हैं. पिछली 8 पारियों में जुरेल ने 4 शतक लगाए हैं. जुरेल को बाहर करना बहुत ज्यादा मुश्किल है. साउथ अफ्रीकी टीम भी यही मानकर चल रही होगी कि पंत के आते ही इन फॉर्म जुरेल बाहर हो जाएंगे. हालांकि, गिल-गंभीर का मास्टरप्लान सामने आया है. BCCI के एक सोर्स ने बताया कि टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल खेलेंगे.
ध्रुव जुरेल का खेलना पक्का!
BCCI के एक सोर्स ने टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ध्रुव जुरेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘ध्रुव जुरेल संभावित तौर पर एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे. ऐसे दो स्लॉट हैं, जहां उन्हें फिट किया जा सकता है. एक जगह नंबर 3 है, जहां साई सुदर्शन हैं और उन्होंने आखिरी टेस्ट में अर्धशतक जड़ा था. टीम इंडिया एक सेटल नंबर 3 चाहती है. दूसरी जगह नीतीश रेड्डी की है. उन्हें ध्रुव जुरेल के पहले मौका नहीं दिया जा सकता है. उनकी गेंदबाजी की भारतीय कंडीशन में जरूरत नहीं होगी.’
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज जीत के 5 हीरो, जिनके दम पर टीम इंडिया ने जारी रखा अजेय रिकॉर्ड
ध्रुव जुरेल करेंगे टीम इंडिया का बेड़ा पार?
टीम इंडिया की कमजोरी पिछले कुछ समय में नंबर 6 रही है. नीतीश कुमार रेड्डी इस स्थान पर मुख्य रूप से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं और वो बल्ले से उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. दूसरी ओर जब ध्रुव को टीम इंडिया में जगह मिली, तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में जोरदार शतक लगाया था. अब घरेलू सीजन में भी उन्होंने कमाल किया है और अभी वो सबसे अच्छी फॉर्म में हैं. ऐसे में वो जरूर टीम इंडिया का बेड़ा पार कर सकते हैं और मध्य क्रम में जबरदस्त बल्लेबाजी करके टीम इंडिया को जीत दिला सकते हैं.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज होने वाली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर को पहला मैच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है. बता दें कि दोनों देशों के बीच दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय भी होने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:- 6 मैच में चौथी बार 5 विकेट, 4 बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता, रणजी ट्रॉफी में कहर बनकर टूटा ये गेंदबाज!
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
15 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines