IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने चौका मारकर जीत दिलाई. जिसके बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आए. इसी समय विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर भी आमने-सामने आए. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है?
क्या विराट और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं?
विशाखापट्टनम वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली ने जब एक दूसरे से हाथ मिलाया तो उनके चेहरे पर हंसी नहीं थी. दोनों के बीच इस दौरान आई कॉन्टैक्ट भी नहीं हुआ. कोहली इस जीत के बाद बाकी सभी खिलाड़ियों को गले लगा रहे थे, लेकिन गंभीर के साथ उन्होंने ऐसा नहीं किया. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
जिसके कारण ही फैंस लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि इस सवाल का जवाब तो फिलहाल बीसीसीआई और उस ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों के अलावा किसी का नहीं पता, लेकिन अगर इन दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए हैं, तो टीम इंडिया के लिए ये बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अब इस डेट को अगला मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, फैंस को करना होगा इंतजार
इस सीरीज के दौरान बार-बार दिखा ये नजारा
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस पूरी सीरीज के दौरान ही ऐसा नजारा देखने को मिला है. रांची वनडे मैच खत्म होने के बाद भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें विराट कोहली जब गंभीर के पास से गुजरे तो अचानक फोन निकाल कर चलाने लग गए. उस समय गंभीर उन्हें ही देख रहे थे. रांची वनडे मैच जीतने के बाद जब टीम जीत का केक कट कर रही थी. उस समय भी कोहली हेड कोच को इंग्रोर करके आगे बढ़ गए थे. ये तीसरा वीडियो इसी सीरीज में सामने आया है. जिसके कारण ही फैंस की चिंता अब बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सीरीज जीत के बाद भी भड़के गौतम गंभीर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों आया हेड कोच को गुस्सा?
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
23 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
51 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines