IND vs SA: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का 3 तीसरा मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके मेहमान टीम को मुश्किल में डाल दिया. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे मैच में कमबैक नहीं कर सकी. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करके इतिहास रच दिया. इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज भुवनेश्वर कुमार का महारिकॉर्ड तोड़ दिया.
अर्शदीप सिंह ने रच दिया इतिहास
भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला टी20 मैच में पहला विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया. अर्शदीप अब टी20आई पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने 5.73 की इकॉनमी रेट से 47 विकेट हासिल किया था. वहीं अर्शदीप सिंह ने 7.59 की इकॉनमी रेट से अब पावरप्ले में 48 विकेट अपने नाम कर लिया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्गज जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं. उन्होंने 6.25 की इकॉनमी रेट से 33 विकेट हासिल किया है. मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. अर्शदीप ने दोनों ही अहम विकेट हासिल किए. वहीं उनकी इकॉनमी भी इन दौरान 3.3 की रही.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लगे 2 बड़े झटके, बुमराह-अक्षर को लेकर BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
शानदार रहा है अर्शदीप सिंह का करियर
टी20आई फॉर्मेट में अब तक अर्शदीप सिंह ने 71 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 109 विकेट अपने नाम किया है. इस दौरान उनका औसत 20 से कम का है. वहीं इकॉनमी रेट भी 8.50 से कम का है. ऐसे में आज के समय में वो टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं. इस सीरीज में अभी 2 और मुकाबले टीम इंडिया को खेलने हैं. वहां भी अर्शदीप ऐसे ही अपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अर्शदीप सिंह ने अपनी जगह प्लेइंग 11 में पक्की कर ली है. जिसके कारण ही मेगा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म के साथ एंट्री करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने धर्मशाला में रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
24 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
46 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines