South Africa Made History: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला वनडे मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रन से बड़ी जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में लगातार दो जीत के बाद वनडे में हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद अफ्रीकी टीम ने इतिहास रच दिया. रन चेज के दौरान 15 रन के अंदर 3 विकेट खोने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम पाकिस्तान थी. साउथ अफ्रीका ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है.
साउथ अफ्रीका ने किया बड़ा कारनामा
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 350 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. 11 रन पर ही उनके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद लग रहा था कि शायद वो 150-200 ही बना पाएंगे. हालांकि, अफ्रीकी टीम ने अच्छी वापसी की और 332 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. उन्हें 17 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन वो इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करने में सफल हो गए.
साउथ अफ्रीका पहली टीम बन गई है, जिसने रन चेज की शुरुआत में 15 रन के अंदर 3 विकेट गंवाए, फिर भी 300 का आंकड़ा पार करने में सफल हो गए. इससे पहले पाकिस्तान के नाम ये रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में मात्र 6 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद 297 रन बना दिए थे. साउथ अफ्रीका उनसे काफी आगे निकल गई और हार के बावजूद बड़ा कारनामा कर दिया.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘अब मैं…’, टेस्ट में वापसी करने पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान
साउथ अफ्रीका के लिए किसने किया कमाल?
एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. हालांकि, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 80 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली. मार्को यानसेन ने 39 गेंदों में 70 और कॉर्बिन बॉश ने 51 गेंदों में 67 रन बनाए. इन तीनों के प्रदर्शन के चलते ही मैच करीब गया लेकिन वो लगातार विकेट गंवाते रहे. यही उनकी हार का कारण बना.
विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच
रांची वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा. उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी खेली. इसी बीच उन्होंने 7 छक्के और 11 चौके जड़े. विराट कोहली को अपने इस धुआंधार प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: हार के बाद एडेन मार्करम ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हो गई असली चूक
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
33 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines