IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम सवालों के जवाब दिए हैं. संजू सैमसन और शुभमन गिल में से सलामी बल्लेबाज कौन पर बड़ी चर्चा चल रही है. जिस पर अब कप्तान सूर्या ने विराम लगा दिया है. इसके अलावा उन्होंने प्लेइंग 11 को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी टी20 सीरीज के साथ टीम इंडिया ने अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां को भी तेज कर दिया है.
सूर्यकुमार यादव ने सलामी बल्लेबाज को लेकर दिया जवाब
टीम इंडिया ने अब तक बहुत ज्यादा बदलाव किया है. हालांकि इस सीरीज से वो बदलाव बंद हो सकता है. ऐसे ही सवाल का जवाब देते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम कॉम्बिनेशन के मामले में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते हैं. हमारा फोकस सिर्फ इस बात पर है कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं, इसके अलावा, ऐसा कुछ भी बड़ा बदलाव नहीं है जिसे हम करना चाहते हैं.’
शुभमन गिल और संजू सैमसन में कौन सलामी बल्लेबाजी करेगा. इसका जवाब भी सूर्यकुमार यादव ने दे दिया है. संजू सैमसन को लेकर बोलते हुए सूर्या ने कहा, ‘संजू एक ऐसा बैटर है जो ऊपर के ऑर्डर में खेल सकता है. उसने ओपनर के तौर पर अच्छा किया है. शुभमन संजू से पहले खेला क्योंकि वह उस जगह का हकदार था, लेकिन हमने फिर भी यह पक्का किया कि संजू को मौके मिलें.’
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बुरी फंसी ICC, JioHotstar ने पीछे खींचे अपने हाथ
बल्लेबाजी क्रम पर भी कप्तान ने दिया बड़ा बयान
लगातार बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘ओपनर्स के अलावा, बाकी सभी को फ्लेक्सिबल होना होगा. उन्हें एडजस्ट करना होगा. वे दोनों (गिल और संजू) हमारे प्लान में हैं, दोनों कई रोल निभा सकते हैं. यह टीम के लिए एक एसेट है और एक अच्छा सिरदर्द भी है. वर्ल्ड कप से पहले हमें 2 अच्छी टीमों के खिलाफ 10 T20 मैच खेलने हैं, इसलिए अभी हमारा फोकस उन मैचों पर है. जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट के करीब आएंगे, हम धीरे-धीरे अपना पूरा फोकस T20 वर्ल्ड कप पर लगा देंगे.’
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने एक बार फिर गेंद के साथ बरपाया कहर, बल्लेबाजों के उड़ा दिए होश
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines