Sai Sudharsan Dropped Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. साई सुदर्शन का वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए आखिरी टेस्ट मैच में प्रदर्शन धमाकेदार रहा और उन्होंने दो पारियों में कुल 126 रन बनाए थे. लग रहा था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका खेलना पक्का है लेकिन टीम इंडिया से उन्हें बाहर कर दिया गया. अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सुदर्शन के साथ नाइंसाफी हुई है.
साई सुदर्शन का कटा प्लेइंग 11 से पत्ता
वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट मैच हुआ था. इस मुकाबले में साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में 87 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उनके बल्ले से 39 रन की बढ़िया पारी आई थी. उन्होंने इस टेस्ट में कुल मिलाकर 126 रन बनाए थे. लग रहा था कि साई टीम इंडिया की टेस्ट टीम में नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की कर रहे हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह ऑल राउंडर वॉशिंगटन सुंदर को नंबर 3 पर जगह दे दी गई है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: 4 स्पिनर, 6 गेंदबाज… टीम इंडिया की प्लेइंग 11 देख हर किसी का सिर चकराया!
कैसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले में चार स्पिनर्स के साथ उतर रही है. कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत के पास 2 तेज गेंदबाज हैं. ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी हो गई है. नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है और अब उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल रहा है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच कुलदीप यादव छोड़ना चाहते हैं टीम इंडिया का साथ! BCCI से की खास रिक्वेस्ट
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
57 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines