Rohit Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. माना जा रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन दोनों ही दिग्गजों का नाम टीम से गायब रहा. टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. दोनों हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखाई दिए थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन उन्हें इस टीम में जगह नहीं मिली है.
रोहित-विराट को क्यों नहीं मिली जगह?
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय वनडे टीम में जगह बनाए रखने के लिए घरेलू और अनऑफिशियल मैचों में खेलना होगा. ऐसे में रोहित-कोहली के साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए टीम में चुने जाने की संभावना थी. लेकिन सिलेक्टर्स ने दोनों दिग्गजों को टीम में शामिल नहीं किया. रिपोर्ट्स की मानें तो सिलेक्टर्सन ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स के पास इन तीन मैचों के लिए कुछ योजनाएं हैं और इसके लिए वे इन दो अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की सोच नहीं रखते हैं. बता दें कि, भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि रोहित-विराट 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है, जिससे वनडे टीम में दोनों दिग्गजों के भविष्य पर संशय पैदा हो गया था. अब इंडिया ए टीम में जगह नहीं मिलने पर फैंस चिंतित हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया सिलेक्शन की 5 बड़ी बातें, जानें कौन अंदर और कौन बाहर?
ऑस्ट्रेलिया में रोहित-कोहली का प्रदर्शन
रोहित और कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता था. कोहली पहले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाए थे, लेकिन तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 74 रनों की पारी खेलकर जोरदार वापसी की. वहीं, रोहित पहले मैच में सिर्फ 8 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रमश: 73 और 121* रनों की पारी खेली थी.
बता दें कि, भारत और साउथ अफ्रीका ए की टीमों के बीच 13 नवंबर से तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में तिलक वर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जबकि ऋतुराज को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
भारत-साउथ अफ्रीका अनऑफिशियल वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे – 13 नवंबर 2025, राजकोट
दूसरा वनडे – 16 नवंबर 2025, राजकोट
तीसरा वनडे – 19 नवंबर 2025, राजकोट
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें- IND vs SA टेस्ट टीम चयन में उलटफेर, शमी-पाटीदार समेत 4 हकदार खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
28 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
37 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines