हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ी टेंशन, 2 बड़े मैच विनर चोट के कारण हुए बाहर

Two South African Players Ruled Out 3rd ODI: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच वाइजैग में तीसरा वनडे मैच खेला जाने वाला है. इसके पहले साउथ अफ्रीका लिए बुरी खबर सामने आ रही है. उनके दो प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हो चुके हैं. दूसरे वनडे के दौरान उन्हें चोट आई थी और जब शुक्रवार को जांच हुई, तो पता चला कि वो फिट नहीं हैं.

विज्ञापन
साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी चोटिल

Two South African Players Ruled Out 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच वाइजैग में होने वाला है. साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से पिछले मैच में जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले उनके लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी चोटिल हो गए हैं. इसी कारण वो वनडे से बाहर हो चुके हैं. ये साउथ अफ्रीका के लिए टेंशन बढ़ाने वाली बात है.

साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी हुए चोटिल

साउथ अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी के चोटिल होने की जानकारी फैंस को दी. वो वाइजैग में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच से बाहर हो चुके हैं. बर्गर को दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ था और कुछ ऐसा ही दर्द टोनी डी जोरजी को भी बल्लेबाजी करते हुए उठा था. इसी कारण वो रिटायर हो गए थे. दोनों खिलाड़ियों की शुक्रवार को जांच हुई और पता चला कि वो मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं. इसी वजह से वो सीरीज का आखिरी वनडे नहीं खेल पाएंगे.

ये भी पढ़ें:- NZ vs WI: टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज करने से चूका वेस्टइंडीज, जस्टिन ग्रीव्स ने दोहरा शतक जड़ बचाई लाज

विज्ञापन

टी20 सीरीज भी मिस करेंगे टोनी डी जॉर्जी

टोनी डी जॉर्जी साउथ अफ्रीका की टी20 टीम का भी अहम हिस्सा हैं. 9 दिसंबर से भारत के खिलाफ उनकी टी20 श्रृंखला शुरू होने वाली है और डी जॉर्जी चोटिल होने के कारण इससे भी बाहर हो चुके हैं. वो साउथ अफ्रीका वापस रवाना हो जाएंगे. अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का कोई ऐलान नहीं हुआ.

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने क्वेना मफाका को टी20 स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और उम्मीद की जा रही थी कि वो चोट से ठीक होकर भारत के खिलाफ खेलेंगे. हालांकि, वो हैमस्ट्रिंग इंजरी से सही तरह से रिहैब नहीं कर पाए और उन्होंने अपना नाम स्क्वाड से वापस ले लिया है. उनकी जगह लुथो सिपामला को टी20 टीम में जगह मिली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: तीसरे वनडे में टीम इंडिया करेगी 2 बड़े बदलाव? साउथ अफ्रीका में भी फेरबदल तय! देखें संभावित प्लेइंग XI

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola