KL Rahul Century Boxing Day Test, IND vs SA: भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में कमाल का शतक जड़ा है। टेस्ट करियर में उनका यह 8वां शतक है। जबकि बॉक्सिंग डे टेस्ट में राहुल ने अपना दूसरा शतक जड़ा है। खास बात यह है कि राहुल ने 8 में सात शतक विदेशी सरजमीं पर लगाए हैं। वह इसी के साथ सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। भारत के लिए बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो शतक लगाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सचिन और रहाणे ने ऐसा किया था।
राहुल बने भारत के संकटमोचक
केएल राहुल ने भारत के लिए इस पारी में शानदार शतक जड़ा और अकेले दम पर पारी को संभाला। उन्होंने 133 गेंदों की इस पारी में शतक पूरा किया। उन्होंने छक्का लगाकर शतक पूरा किया और मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकाला और स्कोर 240 पार पहुंचाया। उन्होंने 9वें विकेट के लिए मोहम्मद सिराज के साथ 47 और 8वें विकेट के लिए शार्दुल ठाकुर के साथ उपयोगी 43 रन जोड़े।
सेंचुरियन के सेंचुरी किंग राहुल
केएल राहुल का सेंचुरियन में यह दूसरा शतक है। वह इस मैदान पर दो शतक लगाने वाले पहले विजिटर बल्लेबाज (साउथ अफ्रीका के अलावा) बन गए हैं। वहीं 2021 में इसी मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में ही उन्होंने 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। अब उन्होंने लगातार दूसरे दौरे पर दूसरे टेस्ट में यहां शतक लगाया है। उन्होंने 101 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को 245 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
बॉक्सिंग डे टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
- सचिन तेंदुलकर- 113 vs न्यूजीलैंड 1998, 116 vs ऑस्ट्रेलिया 1999
- अजिंक्य रहाणे- 147 vs ऑस्ट्रेलिया 2014, 112 vs ऑस्ट्रेलिया 2020
- केएल राहुल- 123 vs साउथ अफ्रीका 2021, 101 vs साउथ अफ्रीका 2023
भारतीय टीम 245 पर ऑलआउट
केएल राहुल अब बतौर विकेटकीपर साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ ऋषभ पंत ने ही ऐसा किया था। इस मैच में वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। उनकी इस पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 245 का स्कोर खड़ा किया। इस मुश्किल पिच पर यह एक शानदार टोटल है।
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya अफगानिस्तान सीरीज से बाहर! IPL 2024 को लेकर भी मिला अपडेट
यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test Day 2 Live Updates: भारतीय टीम 245 पर ऑलआउट, केएल राहुल ने खेली शतकीय पारी
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
6 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
6 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
7 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
7 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
7 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
8 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
9 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
9 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines