Rohit Sharma, India vs South Africa Centurion Test: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वर्ल्ड कप 2023 के दौरान उनके सेल्फलेस (Selfless) अप्रोच के लिए जमकर तारीफ हुई थी। हर किसी दिग्गज और फैन ने उन्हें सराहा था। मगर अब वनडे वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया टेस्ट मोड में हैं और यहां इस अप्रोच से अक्सर आप टीम को दिक्कत में डाल देते हैं। ऐसा ही रोहित शर्मा ने किया। सेंचुरियन की तेज तर्रार बाउंसी पिच पर जब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो कैप्टन से लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट जैसी उम्मीद थी। पर यहां भी शायद वह अपने सेल्फलेस वाले मोड से बाहर नहीं निकले और अपना विकेट फेंक दिया।
क्यों फंस गए रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा ने 14 गेंदों पर 5 रन बनाए और कगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। रोहित ने यहां उसी गलती को दोहराया जो कई साल पहले उनकी ताकत हुआ करती थी। लेकिन आज वो ताकत हिटमैन की कमजोरी बनती जा रही है। रोहित शर्मा ने फिर से शॉर्ट गेंद पर उस गलती को दोहराया और पारी की शुरुआत में ही पुल शॉट खेलते हुए पवेलियन लौट गए। सोशल मीडिया पर इसके बाद लोगों ने जमकर भारतीय कप्तान को ट्रोल किया। किसी ने उनके लिए बुरा नहीं लिखा लेकिन #Selfless लिखते हुए सभी ने चुटकी लेते हुए छींटाकशी की।
https://twitter.com/rehmankk01/status/1739574344567885955
भारत की खराब शुरुआत
भारतीय टीम टॉस हारकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले कप्तान रोहित शर्मा कगिसो रबाडा का शिकार बने। उसके बाद दूसरे ओपनर को डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने वापस पवेलियन भेज दिया। फिर शुभमन गिल ने भी निराश किया और वह पवेलियन लौट गए। बर्गर को दोनों विकेट मिले। भारतीय टीम ने 24 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। रोहित ने 5, यशस्वी ने 17 और गिल ने सिर्फ 2 रन का योगदान दिया। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने फिर कुछ हद तक पारी को संभाला और स्कोर फिलहाल 50 के पार पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका में पहली जीत का इंतजार
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में पहली सीरीज जीत का इंतजार है। अभी तक एक बार भी टीम इंडिया ने यहां टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इस दौरे पर काफी उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम इतिहास रचेगी। लेकिन जिस तरह की शुरुआत देखने को मिली है उससे इन उम्मीदों को गहरा झटका लग सकता है।
यह भी पढ़ें- प्रसिद्ध कृष्णा को ऐसे ही नहीं मिला टेस्ट डेब्यू करने का मौका, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मचा रखा था बवाल
यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे के बीच चोटिल हुआ भारत का बड़ा खिलाड़ी, सेंचुरियन टेस्ट से भी बाहर
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
24 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
46 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
57 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines