IND vs SA: टीम इंडिया मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच की तैयारी कर रही है. उस बीच टीम का बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी अक्षर पटेल इंजरी के कारण अब बची हुई सीरीज से बाहर हो गए हैं. तीसरे टी20 मैच में भी पटेल इंजरी के कारण ही प्लेइंग 11 से बाहर हो गए थे. बीसीसीआई ने इसको बड़ा अपडेट देते हुए अक्षर के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. जिसका कारण ही टीम इंडिया में अब इस स्टार खिलाड़ी को एंट्री मिली है.
इंजरी के कारण अक्षर पटेल हुए टीम से बाहर
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टी20 मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने अपने प्रेस रिलीज में इसका ऐलान करते हुए बताया कि वो टीम के साथ ही रहेंगे. लखनऊ में उनकी इंजरी के बारे में जांच होगी.
फिलहाल बचे हुए 2 टी20 मैचों के लिए टीम में एक और स्पिनर शाहबाज अहमद की एंट्री हो गई है. शाहबाज ने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसका फल अब उन्हें मिला है. हालांकि उनका प्लेइंग 11 में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. फिलहाल प्लेइंग 11 में अक्षर की जगह कुलदीप यादव ने ली है. वहीं अगर टीम इंडिया तीसरे स्पिनर के साथ मैदान पर उतरती है, तो वाशिंगटन सुंदर हो सकते हैं. सुंदर अभी तक बेंच पर ही बैठे हुए नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: चौथे टी20 मैच से पहले बदल गई टीम इंडिया, मैच विनर खिलाड़ी बीच सीरीज हो गया बाहर
आखिरी दो T20I के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा टक्कर का मुकाबला, जानें कैसा रहेगा लखनऊ में मौसम का हाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines