Aiden Markram Fabulous Catch: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट में फैंस के होश उड़ा दिए. उन्होंने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. मार्को यानसेन की गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी सही तरह से शॉट नहीं लगा पाए और गेंद हवा में गई. मार्करम ने इसी बीच सुपरमैन की तरह उड़ते हुए कैच पकड़ा. इससे न सिर्फ फैंस, बल्कि रवींद्र जडेजा भी बेहद हैरान नजर आए. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
एडेन मार्करम ने पकड़ा सुपरमैन कैश
गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि, लगातार विकेट गिरते गए. रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच अच्छी पार्टनरशिप देखने को मिल रही थी. रेड्डी ने कुछ बढ़िया शॉट लगाए और वो 17 गेंदों में 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. पारी के 42वें ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी सही तरह से शॉट नहीं लगा पाए और कैच हवा में गया. एडेन मार्करम ने इसी बीच कमाल का कैच पकड़ा और ये देखकर सभी बेहद हैरान हो गए.
आप नीचे एडेन मार्करम का कैच देख सकते हैं:
रवींद्र जडेजा का रिएक्शन वायरल
एडेन मार्करम से इस तरह के सुपरमैन कैच की उम्मीद किसी को नहीं थी. रेड्डी और जडेजा के बीच अच्छी पार्टनरशिप हो रही थी. ऐसे में नीतीश जब आउट हुए, तो रवींद्र जडेजा का रिएक्शन देखने लायक था. आप नीचे जडेजा की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:
कुलदीप यादव-वॉशिंगटन सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की. सुंदर को कुलदीप का बढ़िया तरह से साथ मिला. दोनों के बीच 141 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई है. दूसरे सेशन के अंत तक वॉशिंगस्टन सुंदर 33 और कुलदीप यादव 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों अपनी इस साझेदारी को और आगे लेकर जाना चाहेंगे. फॉलो ऑन को रोक पाना मुश्किल है लेकिन भारतीय टीम जरूर पूरी कोशिश करेगी.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
5 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
15 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
41 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines