IND vs SA: पहले टी20 मैच में 101 रनों से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में 51 रनों से हार गई. भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले तो बहाना बनाते हुए नजर आए. साथ में ही उन्होंने इस शर्मनाक हार का कारण भी बताया है. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार फेल हो रहे टीम के कप्तान शुभमन गिल को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कहां हुई गलती
हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार यादव इसका कारण बताते हुए कहा, ‘हमने पहले बॉलिंग की और हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे. हम बस अच्छी तरह से वापसी कर सकते थे क्योंकि हमने पहले बॉलिंग की और फिर बाद में उन्हें पता चल गया कि इस विकेट पर लेंथ कितनी जरूरी है, लेकिन हां, यह सीखने का प्रोसेस है. बस सीखो और आगे बढ़ो. थोड़ी ओस भी थी और अगर यह काम नहीं कर रही थी तो हमारे पास दूसरा प्लान होना चाहिए था, लेकिन हम उस पर नहीं गए. कोई बात नहीं. जैसा कि मैंने कहा, यह सीखने का प्रोसेस है. हमने सीखा कि उन्होंने दूसरी इनिंग में कैसे बॉलिंग की. हमने उससे सीखा और फिर हम अगले गेम में उसे करने की कोशिश करेंगे.’
अक्षर पटेल को नंबर पर भेजने को लेकर भी कप्तान सूर्या से सवाल हुआ. जिसके जवाब में उन्होंने इस फैसले के पीछे का कारण बताते हुए कहा, ‘ ये हमने बस पिछले मैच में सोचा था, हमने अक्षर को लंबे फॉर्मेट में बहुत अच्छी बैटिंग करते देखा है. हम चाहते थे कि वह आज भी उसी तरह बैटिंग करें, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके. अब हम देखेंगे कि अगले मैच में हमारे लिए क्या होता है.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Shubman Gill और सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर तोड़ा फैंस का दिल, प्लेइंग 11 से बाहर करने की उठी मांग
शुभमन गिल पर भी बोले कप्तान सूर्या
टी20 फॉर्मेट में लगातार फेल हो रहे शुभमन गिल को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं, शुभमन, हम एक अच्छी शुरुआत दे सकते थे क्योंकि हमारा हर समय अभिषेक के भरोसे ही रहना सही नहीं है. जिस तरह से वो बैटिंग कर रहे हैं, उनका भी कोई दिन खराब हो सकता है. मुझे, शुभमन और कुछ दूसरे बैट्समैन को इसे संभालना चाहिए था. मुझे लगता है कि यह एक स्मार्ट चेज होता, लेकिन फिर कोई बात नहीं, शुभमन पहली बॉल पर आउट हो गए. मुझे वह जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, थोड़ा और गहराई से मारना चाहिए था. जैसा मैंने कहा, हम सीखते हैं, हम कोशिश करते हैं और आने वाले अगले मैच में बेहतर करते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: मुल्लांपुर में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का भी सरेंडर
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
44 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
54 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines