IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज वाइजैग के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करके बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस रिकॉर्ड को बनाने वाले वो सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं.
रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तीसरे वनडे मैच में शानदार पचासा जड़ दिया है. मैच में हिटमैन के 27वां रन बनाते ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. हिटमैन से पहले दिग्गज विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. अब रोहित भी इस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं. विराट कोहली ने तो 25 हजार से ज्यादा रन तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 30 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं. हिटमैन ने अपने हालिया फॉर्म को भी खास अंदाज में आगे भी बरकरार रखा है.
ये भी पढ़ें: जो कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया वो अभिषेक शर्मा ने कर दिखाया, टी-20 में रच डाला इतिहास
अपने ही अंदाज में खेल रहे हैं रोहित शर्मा
इस मुकाबले में खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा ने 62 गेंदों में 66 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी रोहित ने शानदार अर्धशतक जड़ा था. टीम इंडिया अब अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी. जोकि जनवरी 2026 में खेला जाएगा. जिसके बाद भारतीय टीम लगभग 4 से 5 महीनों तक वनडे फॉर्मेट नहीं खेलेगी. ऐसे में रोहित उस सीरीज में भी रनों की बारिश करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सौरव गांगुली की चाहत, तीनों फॉर्मेट में यह खिलाड़ी संभाले टीम इंडिया की कमान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
32 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
38 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines