India vs South Africa 3rd ODI Playing 11: भारतीय टीम को दूसरे वनडे मुकाबले में 8 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। सबसे पहले इस सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया ने मेजबानों को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली थी। उसके बाद दूसरे वनडे में हार के बाद भारतीय टीम का बैलेंस बिगड़ गया। इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने एक बड़ा बदलाव किया था। अब तीसरे वनडे में वह अपनी इस गलती को सुधार कर स्टार खिलाड़ी को टीम में वापस ला सकते हैं।
बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
तीसरा वनडे पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। दूसरे वनडे में जड्डू की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया था। पर अब इस मुकाबले में फिर से जडेजा टीम में लौट सकते हैं। अक्षर ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था। बल्लेबाजी में उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाए थे और 23 गेंदें खेली थीं। वहीं गेंदबाजी में 6 ओवर करते हुए उन्होंने 22 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया था।
दूसरे वनडे में मिली शर्मनाक हार
भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे वनडे में निराश किया था। पहले मैच में गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया था लेकिन 212 रन डिफेंड करते हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय बॉलर्स भी फ्लॉप साबित हुए। पहले वनडे में पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह ने यहां एक विकेट लिया था लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। क्योंकि इस विकेट के गिरने में काफी देर हो गई थी। वहीं रिंकू सिंह ने अंत में एक विकेट लिया और अपने इंटरनेशनल विकेटों का खाता खोला। अफ्रीका ने यह गेम आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था। अफ्रीका के ओपनर टोनी डी जॉर्जी ने शतक जड़ा था।
टीम इंडिया की संभावित Playing 11
रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 mins agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
47 mins agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
1 hr agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
1 hr agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
2 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
2 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines