IND vs SA, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट शुरू हो गया है. पहले दिन के समापन के साथ साउथ अफ्रीका 6 विकेट खोकर 247 रन बना चुका है. शुरुआती दो सेशन में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कमाल किया लेकिन आखिरी सत्र में टीम इंडिया का जोरदार कमबैक देखने को मिला. उन्होंने अंतिम सेशन में कुल 4 विकेट निकाले और टीम इंडिया को मैच में बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका की हुई सॉलिड शुरुआत
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी शुरुआत शानदार रही. एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन के बीच 82 रन की साझेदारी देखने को मिली. दोनों के आउट होने के बाद टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच भी 84 रन की पार्टनरशिप हुई.
बावुमा 41 और स्टब्स 49 रन बनाकर आउट हो गए. टोनी डी जॉर्जी और वियान मुल्डर को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए. दिन के समापन के साथ 81.5 ओवरों में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 247 रन बनाए. आखिरी सेशन में भारत ने 4 विकेट झटके हुए कमबैक किया.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: ट्रेविस हेड ने धुआंधार शतक से लगाया रिकॉर्ड का ‘अंबार’, इंग्लिश गेंदबाजी अटैक से किया खिलवाड़
कुलदीप यादव की फिरकी का दिखा जादू
गुवाहाटी टेस्ट में जहां साउथ अफ्रीका ने संभलकर बल्लेबाजी की, वहीं कुलदीप यादव के आगे बल्लेबाजों ने घुटने टेके. उन्होंने पहले दिन 17 ओवर डाले और 3 विकेट अपने नाम किए. यादव ने रिकेल्टन, स्टब्स और मुल्डर का अहम विकेट झटका. मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया. दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द साउथ अफ्रीका को आउट करना चाहेंगे.
साउथ अफ्रीका का क्या होगा लक्ष्य?
साउथ अफ्रीकी टीम इस समय अच्छी स्थिति में है. सेनुरान मुथुसामी 25 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और विकेटकीपर काइल वेरेन बल्लेबाजी करने उतरे हैं. मार्को यानसेन भी अच्छी बैटिंग करते हैं. कुल मिलाकर साउथ अफ्रीकी टीम स्कोर को 247 से 400 रन के करीब लेकर जाना चाहेगी. शुरुआती ओवर निकालना अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: शर्मनाक हार के बाद बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हो गई असली चूक
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
46 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines