हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: दूसरे टी20 मैच में 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देंगे अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार को छोड़ेंगे पीछे 

IND vs SA: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और एकतरफा अंदाज में जीत लिया. मुकाबले में भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह अब दूसरे टी20 मैच में बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करके इतिहास रच सकते हैं. वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं.

विज्ञापन
Arshdeep Singh Bhuvneshwar Kumar

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच अब चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए थे. अब वो दूसरे मैच में भी इस फॉर्म को जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे. स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. अब वो दूसरे टी20 मैच में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 

अर्शदीप सिंह के पास है इतिहास रचने का मौका 

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अब तक टी20आई फॉर्मेट में 69 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 18.37 की औसत से 107 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट भी 8.35 का ही रहा है. इतना ही नहीं अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में ही 47 विकेट अपने नाम किए हैं. भारतीय दिग्गज भुवनेश्वर कुमार ने भी टी20आई फॉर्मेट के पावरप्ले में 47 ही विकेट झटके हैं. ऐसे में सिर्फ 1 विकेट और लेते ही अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे. हालांकि स्ट्राइक रेट के मामले में अर्शदीप अभी ही भुवी से आगे हैं. अर्शदीप का स्ट्राइक रेट जहां पावरप्ले में 15.9 का है, तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 24.5 का रहा है. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दिग्गज जसप्रीत बुमराह है. उन्होंने 33 विकेट पावरप्ले में अपने नाम किए हैं. 

ये भी पढ़ें: ICC Rankings: Virat Kohli को मिला धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम, रोहित शर्मा की बादशाहत पर मंडराया खतरा

विज्ञापन

डेथ ओवरों में भी सुपरहिट हैं अर्शदीप 

सिर्फ पावरप्ले में ही नहीं बल्कि डेथ ओवरों में भी अर्शदीप सिंह का जलवा देखने को मिलता है. जिसके कारण ही वो इस फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह से भी फिलहाल आगे नजर आ रहे हैं. हालांकि गौतम गंभीर की टीम ने इस खिलाड़ी को एशिया कप 2025 के दौरान प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने के बाद अब अर्शदीप सिंह अपनी जगह प्लेइंग 11 में लगभग पक्की कर चुके हैं. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ही वो दो भारतीय गेंदबाज हैं. जिन्होंने टी20I फॉर्मेट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: Nicholas Pooran ने की ‘गली क्रिकेट’ वाली हरकत! फैन्स ने लगाई क्लास, बोले- चीटिंग और मैच फिक्सिंग…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola